India vs Australia: मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया को 184 रनों से मिली बड़ी हार, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर बनाई 2-1 की बढ़त
India vs Australia: मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रनों से हराकर सीरीज में 185 रनों से हरा दिया।
- खेल समाचार
- 5 min read

India vs Australia: टीम इंडिया को बॉक्सिंग डे टेस्ट में 184 रनों की बड़ी हार मिली। इस टेस्ट मैच में भारत के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया। कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला अभी तक इस सीरीज में खामोश ही दिख रहा है। ऑस्ट्रेलिया अब सीरीज में 2-1 से आगे हो चुकी है। सीरीज का अगला मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने जीता बॉक्सिंग डे टेस्ट
मेलबर्न टेस्ट के पांचवें दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 340 रनों की जरूरत थी। जिसके जवाब में टीम इंडिया दूसरी पारी में 155 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया को मेलबर्न टेस्ट में 184 रनों बड़ी जीत मिली। ऑस्ट्रेलिया के लिए ये जीत काफी अहम है। भारतीय टीम को आज ही लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम इंडिया तीन सत्र भी नहीं खेल सकी और 11 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। मेलबर्न में टीम इंडिया की टेस्ट में यह 13 साल बाद हार है। इससे पहले भारतीय टीम को 2011 में हार मिली थी।
रोहित की कप्तानी में पिछले दो महीने में छह टेस्ट में टीम इंडिया की यह पांचवीं टेस्ट हार है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से हार के बाद भारत को एडिलेड में और फिर अब मेलबर्न में हार मिली है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। स्टीव स्मिथ ने शतक जमाया था। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए। 21 साल के नीतीश रेड्डी ने बेहतरीन शतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 105 रन की बढ़त मिली थी।
इसके बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 234 रन पर समेट दिया। बढ़त मिलाकर ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 339 रन की हुई थी और भारत को 340 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन टीम इंडिया न तो यह मैच जीत सकी और न ही ड्रॉ करा सकी, जबकि उनके पास सिर्फ एक दिन था।
इस हार के साथ ही भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने की उम्मीदों को भी झटका लगा है। अब उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। साथ ही सिडनी में अगले टेस्ट को जीतना ही होगा। ड्रॉ या हार टीम इंडिया को रेस से बाहर कर देगी।
IND vs AUS Live Score: भारत को लगा आठवां झटका
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए जा रहे मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया पर हार का संकट गहराता जा रहा है। टीम को आठवां झटका आकाश दीप के रूप में लगा। आकाश दीप 7 रन बनाकर आउट हुए।
Advertisement
IND vs AUS Live Score: फिर शतक से चूके यशस्वी
मेलबर्न टेस्ट में एक बार फिर यशस्वी जायसवाल शतक से चूक गए। यशस्वी जायसवाल 84 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने।
IND vs AUS Live Score: टीम इंडिया के 6 विकेट गिरे
टीम इंडिया को छठा झटका नीतीश रेड्डी के रूप में लगा। नीतीश 1 रन बनाकर आउट हुए।
Advertisement
IND vs AUS Live Score: टीम इंडिया को लगा पांचवां झटका
टीम इंडिया को पांचवां झटका रविंद्र जडेजा के रूप में लगा। जडेजा 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
IND vs AUS Live Score: भारत को लगा चौथा झटका
टीम इंडिया को चौथा झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा है। पंत 30 रन बनाकर ट्रेविस हेड का शिकार बने। भारत को जीत के लिए 219 रनों की जरुरत है।
IND vs AUS Live Score: टी ब्रेक तक टीम इंडिया ने बनाए 112 रन
मेलबर्न टेस्ट के आखिरी दिन जब महज 33 रनों पर भारत ने रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली का विकेट खो दिया तो ऐसा लगा कि अब ये टेस्ट बचाना मुश्किल है। लेकिन दूसरे सेशन में यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत की जोड़ी ने शानदार बैटिंग कर लगभग हार के खतरे को टाल दिया है। अब भारत को आखिरी सेशन में जीत के लिए 228 रनों की दरकार है और अभी भी 38 ओवर का खेल होना बाकी है।
IND vs AUS Live Score: भारत ने छूआ 100 का आंकड़ा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 100 का आंकड़ा पार कर लिया। है। इस दौरान यशस्वी जायसवाल के बल्ले से फिर से फिफ्टी देखने को मिली। क्रीज पर पंत और जायसवाल के बीच संयम वाली साझेदारी देखने को मिल रही है। जिसकी टीम इंडिया को दरकार है। अब भारतीय टीम इस टेस्ट में जीत से 234 रन दूर है।
IND vs AUS Live Score: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्द्धशतक
यशस्वी जायसवाल ने मेलबर्न टेस्ट के दूसरी पारी में भी अर्द्धशतक लगाया। ये उनका टेस्ट क्रिकेट में 14वां अर्द्धशतक है। टीम इंडिया को मेलबर्न टेस्ट में जीत हासिल करने के लिए 254 रनों की जरूरत है।
IND vs AUS Live Score: लंच ब्रेक के बाद टीम इंडिया की सधी शुरुआत
लंच ब्रेक से पहले टीम इंडिया ने विराट कोहली का विकेट गंवा दिया। जिसके बाद क्रीज पर ऋषभ पंत आए। अब इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अच्छी पारी देखने को मिल रही । लंच के बाद टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं।
IND vs AUS Live Score: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका
टीम इंडिया को तीसरा बड़ा झटका विराट कोहली के रूप में लगा है। कोहली 5 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। स्टार्क की गेंद पर कोहली 5 रन बनाकर आउट हुए। लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 33 रन बनाए हैं। भारत को अभी भी जीत के लिए 307 रनों की जरूरत है।
IND vs AUS Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका
टीम इंडिया को 25 रन पर दूसरा झटका केएल राहुल के रूप में लगा। 17वें ओवर में पैट कमिंस ने पहले कप्तान रोहित को पवेलियन भेजा फिर केएल राहुल को आउट किया। ओवर की पहली गेंद पर रोहित हुए और आखिरी गेंद पर केएल राहुल उस्मान ख्वाजा को कैच थमा बैठे।
IND vs AUS Live Score: टीम इंडिया को लगा पहला झटका
भारत को दूसरी पारी में पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल के साथ संभलकर खेल रहे थे लेकिन तभी वे पैट कमिंस की गेंद पर चकमा खा गए और स्लिप में कैच दे बैठे। मिचेल मार्श ने उनका कैच लिया। रोहित 9 रन बनाकर आउट हुए।