अपडेटेड 10 December 2025 at 16:17 IST
Year Ender 2025: लगातार दो शतक लगा विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग, बने इस साल ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर, टॉप 5 में कौन-कौन?
क्रिकेट फैंस यह जरूर जानान चाहते हैं कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी साल 2025 में कितने रन बनाए। आइए जानते हैं भारतीय टीम की तरफ से 2025 में वनडे फॉर्मैट में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी कौन-कौन से रहे।
- खेल समाचार
- 3 min read

Year Ender 2025: साल 2025 जाने में अब बस चंद दिन ही बचे हुए हैं। कुछ ही दिनों में साल 2026, नए साल का आगाज हो जाएगा। इस साल क्रिकेट गजत में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किए तो कई खिलाड़ियों ने नए-नए कीर्तिमान भी स्थापित किए। साल 2025 का आखिरी वनडे सीरीज भारत ने दक्षिण अफ्रीका के साथ खेल लिया है। अब वनडे सीरीज अगले साल 2026 में ही खेला जाएगा। साल के आखिरी सीरीज को भारत ने शानदार तरीके से कब्जा भी किया था। ऐसे में कई क्रिकेट फैंस यह जानान चाहते हैं कि ऐसे कौन-कौन से टॉप 5 भारतीय खिलाड़ी है, जिन्हें साल 2025 में वनडे में सबसे अधिक रन बनाए हैं। आइए जानते हैं।
विराट कोहली
'रन मशीन', यानी विराट कोहली का लगभग हर कोई दीवाना है। जब भी ग्राउन्ड पर उतरते हैं फैंस की खुशी बढ़ जाती है। विराट कोहली ने साल 2025 में कुल 13 वनडे मुकाबले खेले हैं और उन्होंने 13 पारियों में सबसे अधिक रन बनाए हैं। विराट कोहली ने कुल 651 रन बनाए हैं, जिन्हें 3 शतक के अलावा 4 अर्धशतक भी शामिल है। विराट ने 65.10 की औसत ने रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और हिटमैन के नाम से प्रसिद्ध रोहित शर्मा ने भी साल 2025 में शानदार पारियां खेली हैं। रोहित ने इस साल वनडे फॉर्मेट में कुल 14 मुकाबले खेले हैं और सभी पारियों में 50 की औसत से कुल 650 रन बनाए हैं। रोहित ने 2025 में 2 शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए हैं। विराट ने रोहित से बस 1 रन अधिक बनाया है।
श्रेयर अय्यर
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रेयर अय्यर का नाम मौजूद है। श्रेयर से साल 2025 में कुल मिलाकर 11 वनडे मैच खेले हैं। 11 वनडे में 10 पारियों में 49.90 की औसत से श्रेयस ने कुल 496 रन बनाए हैं। अय्यर ने इस साल कोई भी शतक नहीं लगाया है, लेकिन 5 अर्धशतक जरूर लगाए हैं।
Advertisement
शुभमन गिल
मौजूदा वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल भी इस लिस्ट में शामिल है। शुभमन ने साल 2025 में 11 वनडे मैच खेले हैं। गिल ने इन 11 पारियों में 49.00 की औसत से कुल 490 रन बनाए हैं। गिल ने इस साल 2 शतक के अलावा 2 अर्धशतक भी लगाए हैं।
केएल राहुल
इस लिस्ट में केएल राहुल पांचवें स्थान पर मौजूद हैं, जिन्हें वनडे फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाए हैं।राहुल ने साल 2025 में कुल 14 मैच खेले हैं। राहुल ने 14 मैच में 11 पारियों में 52.42 की औसत ने कुल 367 रन बनाए हैं। राहुल ने साल 2025 में को भी शतक नहीं लगाया है, लेकिन 2 अर्धशतक जरूर लगाए हैं।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 10 December 2025 at 16:17 IST