अपडेटेड 10 March 2026 at 23:28 IST
वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पर कीर्ति आजाद ने निकाली भड़ास, बिहार पहुंचते ही ईशान किशन ने दिया जवाब; VIDEO VIRAL
टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद ईशान किशन मंगलवार को पटना पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर ईशान से कीर्ति आजाद के विवादित पोस्ट पर सवाल पूछा गया, जिस पर बेहद शांत तरीके से जवाब दिया और कहा क्रिकेट के बारे में पूछिए।
- खेल समाचार
- 3 min read

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मंगलवार, 10 मार्च को पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। ईशान जब एयरपोर्ट पर पहुंचे तो, उनसे टीम इंडिया पर कीर्ति आजाद द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के बारे में सवाल पूछा गया, जिसका जवाब उन्होंने बेहद ही शांत स्वभाव से दिया।
दरअसल, मीडिया से बातचीत के दौरान ईशान से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के उस बयान पर सवाल पूछा गया, जिसमें उन्होंने वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के फैसले पर टिप्पणी की थी, तो ईशान सवाल का जवाब देने से बचते हुए नजर आए और बातचीत को ऐतिहासिक जीत पर सवाल पूछने को बोला।
कीर्ति आजाद के सवाल पर ईशान किशन ने क्या बोला?
ईशान किशन से जब कीर्ति आजाद के विवादित पोस्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा 'मैं अभी इतना शानदार वर्ल्ड कप जीतकर आया हूं, उसके बारे में पूछिए। कीर्ति आजाद ने क्या बोला, इसपर मैं क्या बोलू। कुछ अच्छा सवाल पूछिए? आप पूछिए कि वर्ल्ड कप जीतकर कैसा लग रहा है, कितना मजा आया।'
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार, हेड कोच गौतम गंभीर और आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद में एक हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। तीनों में ट्रॉफी के साथ भगवान हनुमान जी के दर्शन किए। इसके बाद कीर्ति आजाद के विवादित पोस्ट किया, जिसके बाद एक नया बखेड़ा शुरू हो गया।
Advertisement
कीर्ति आजाद का विवादित सोशल मीडिया पोस्ट
कीर्ति आजाद ने एक्स पर लिखा 'टीम इंडिया पर शर्म आती है! जब हमने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप जीता था, तब हमारी टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई खिलाड़ी थे। हम ट्रॉफी को अपनी धार्मिक जन्मभूमि, अपनी मातृभूमि भारत (हिंदुस्तान) में लाए थे। आखिर भारतीय क्रिकेट ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है? मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं? गुरुद्वारा क्यों नहीं?।'
आगे उन्होंने लिखा 'यह टीम भारत का प्रतिनिधित्व करती है। सूर्यकुमार यादव या जय शाह के परिवार का नहीं! सिराज ने कभी ट्रॉफी को मस्जिद में नहीं ले गए। संजू ने कभी इसे चर्च में नहीं ले गए। संजू ने टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभाई थी और उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। यह ट्रॉफी हर धर्म के 1.4 अरब भारतीयों की है। किसी एक धर्म की जीत का जश्न मनाने की जगह नहीं।'
Advertisement
टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन का प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन 9 मैच खेलते हुए करीब 194 की स्ट्राइक रेट से कुल 317 रन बनाए। वर्ल्ड कप में उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए। ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया था। वहीं, फाइनल में भी ईशान किशन ने 25 गेंदों में ताबड़तोड़ 54 रन की पारी खेली थी।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 10 March 2026 at 23:28 IST