होली से पहले देश ने मनाई दिवाली, भारत के Champions Trophy जीतने पर जमकर हुई आतिशबाजी, फैंस ने सड़कों पर मनाया जश्न

Champions Trophy: कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Follow : Google News Icon  
lot of fireworks when India won the Champions Trophy
lot of fireworks when India won the Champions Trophy | Image: X- @BCCI

Champions Trophy: कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से जीतकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया। शानदार जीत के बाद ऐसा लम्हा आया जिसे देखने के लिए भारतीय फैंस बेताब थे। 12 साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

रविंद्र जडेजा ने जैसे ही विनिंग शॉट लगाया पूरी भारत अपने कदमों पर खड़ा हो गया। दुबई का मैदान हो या हिंदुस्तान की गलियां हर तरफ खुशियां ही खुशिया बिखर गई। देश के कोने-कोने से टीम के जीत की खुशी में जश्न की तस्वीर सामने आई हैं। नाचते-गाते फैंस, कश्मीर से कन्याकुमारी तक, गुजरात से बंगाल तक हर ओर भारत में जश्न मनाया जा रहा है।

देखिए अलग-अलग शहरों से जश्न की तस्वीरें...

रोमांचक मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

Advertisement

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय स्पिनरों के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज नाचते दिखे। वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 252 रनों का लक्ष्य रखा जिसे टीम इंडिया ने 6 गेंद शेष रहते ही हासिल कर इतिहास रच दिया। बता दें कि भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। इससे पहले 2002 और 2013 में भारत ने ये खिताब जीता था। 

इसे भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर बीच मैदान पर स्टंप लेकर डांडिया खेलने लगे रोहित-विराट, दिल छू लेगा ये VIDEO
 

Advertisement
Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड