अपडेटेड 5 July 2024 at 10:57 IST

'सड़कों पर बिखरी चप्पलें, बेहोश हुए लोग...', टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के बाद अब ऐसी मुंबई की हालत

Team India Victory Parade: टीम इंडिया की शानदार विक्ट्री परेड के विजुअल्स वायरल हो रहे हैं। मरीन ड्राइव पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

Follow : Google News Icon  
Team India Victory Parade
विक्ट्री परेड के बाद कैसी दिखी मुंबई | Image: X, Republic

Team India Victory Parade: टीम इंडिया ने पूरे 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड की ट्रॉफी अपने नाम की है। ये जीत दुनियाभर में मौजूद हर एक भारतीय के लिए काफी मायने रखती है। यही कारण है कि जब भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को दिल्ली पहुंचीं तो उन्हें देखने के लिए सुबह 3 बजे से ही लोग एयरपोर्ट पर जमा हो गए। फिर शाम को मुंबई में विक्ट्री परेड हुई जिसमें हिस्सा लेने के लिए लाखों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 

टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को सात रनों से हराया था। इसके बाद भारत ने अपना चौथा वर्ल्ड कप का खिताब जीता और ट्रॉफी लेकर पूरे शान के साथ अपने वतन लौटी। 

विक्ट्री परेड के बाद कैसी दिखी मुंबई?

सोशल मीडिया पर कल से ही टीम इंडिया की शानदार विक्ट्री परेड के विजुअल्स वायरल हो रहे हैं। मरीन ड्राइव पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। फैंस के प्यार और समर्थन के बीच टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ले जा रही बस वानखेड़े स्टेडियम तक पहुंची जहां रोहित शर्मा, विराट कोहली, सिराज समेत वर्ल्ड चैंपियन टीम ने खूब डांस किया।

मरीन ड्राइव रोड की दोनों लेन क्रिकेट लवर्स से भर गई थी और मुंबई पुलिस इस दौरान स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश करती दिखी। फिर भी कल के आयोजन में काफी लोग घायल हो गए थे और काफी बच्चे अपने मां-बाप से बिछड़ गए। अब परेड की अगली सुबह की तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें मरीन ड्राइव पर लोगों की चप्पल-जूतों का ढेर पड़ा दिख रहा है।

Advertisement

'लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत'

मुंबई पुलिस ने भी अपने बयान में बताया है कि कैसे लोगों को कल के विक्ट्री परेड के दौरान सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। कई लोग घायल हो गए थे। इस परेड में शामिल एक शख्स ने एएनआई से बातचीत में अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया है जिसने बताया कि कैसे जब टीम इंडिया की बस गुजरी तो लोगों ने खुशी के मारे चिल्लाना शुरू कर दिया और इसी दौरान काफी लोग नीचे भी गिर पड़े। 

उसने बताया कि कैसे कल परेड के दौरान बाहर निकलने की भी जगह नहीं थी। भारी भीड़ में काफी लोगों का सामान भी खो गया है। कुछ लोग बेहोश हो गए थे। परेड में गए लोगों ने मीडिया से बीतचीत में अपनी आपबीती सुनाई है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः दो महीने पहले तक जिसने बनाया विलेन! अब उसी मुंबई में हीरो बनकर लौटे हार्दिक पांड्या

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 5 July 2024 at 10:41 IST