T20 World Cup: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, नामीबिया मैच से पहले ये स्टार खिलाड़ी हुआ बीमार
T20 World Cup: 12 फरवरी को राजधानी दिल्ली में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नामीबिया के बीच मैच खेला जाएगा। मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है।
- खेल समाचार
- 2 min read

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार, 12 फरवरी को भारत और नामीबिया के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस वर्ल्ड कप में भारत अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ जीत चुका है। दिल्ली में भारत अपना दूसरा मैच जीतने के लिए उतरेगा।
भारत और नामीबिया के बीच होने वाले मैच में अभी दो दिन का समय है, लेकिन उससे पहले ही भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बीमार हो गए हैं। नामीबिया मैच के लिए जब भारतीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को अभ्यास किया, तो अभिषेक शर्मा इस अभ्यास सत्र का हिस्सा नहीं बने।
अभ्यास सत्र में नहीं दिखें अभिषेक शर्मा
मंगलवार, 10 फरवरी को जब भारतीय टीम अभ्यास लिए अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम पहुंची तो सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हिस्सा नहीं लिया। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोच रायन टेन डोइशे ने कहा है कि अभिषेक शर्मा अभी बीमार है। उम्मीद है वो बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे।'
अभिषेक की जगह कौन हो सकता है शामिल?
अभिषेक शर्मा के बीमार होने पर अब यह सवाल उठता है कि अगर वो 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ नहीं खेलते हैं, तो उनकी जगह टीम में कौन शामिल हो सकता है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि अभिषेक शर्मा मैच से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह ओपनिंग के लिए संजू सैमसन को टीम में शामिल किया जा सकता है। संजू-ईशान किशन के साथ ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
Advertisement
वाशिंगटन सुंदर भारतीय टीम से जुड़े
चोट के कारण परेशान चल रहे भारतीय टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने टीम जॉइन कर लिया है। वाशिंगटन सुंदर दिल्ली में अभ्यास सत्र के दौरान दिखाई दिए। उम्मीद जताया जा रहा है कि 12 फरवरी को होने वाले मैच में वाशिंगटन सुंदर भी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: पाकिस्तान ने अमेरिका से किया हिसाब चुकता, टी20 वर्ल्ड कप में USA को 32 रन से हराया