अपडेटेड 10 February 2026 at 23:11 IST
T20 World Cup: पाकिस्तान ने अमेरिका से किया हिसाब चुकता, टी20 वर्ल्ड कप में USA को 32 रन से हराया
T20 World Cup: मंगलवार, 10 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मैच पाकिस्तान और अमेरिका के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के स्पिनर्स चमके और 32 रन से मैच जीत लिया।
- खेल समाचार
- 2 min read

T20 World Cup: मंगलवार, 10 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मैच पाकिस्तान और अमेरिका के बीच कोलंबो के सिंघली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला गया। इस मैच को पाकिस्तान ने आसानी से 32 रन से जीत लिया है। टी20 वर्ल्ड कप में यह पाकिस्तान टीम की लगातार दूसरी जीत है।
इस मैच में अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले पाकिस्तान को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बैटिंग करती हुई पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी USA की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर महज 158 रन ही बना पाई।
उस्मान तारीख ने झटके तीन विकेट
191 रन का पीछा करने उतरी अमेरिका का कमर तोड़ने का काम पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारीख ने बखूबी किया। पाकिस्तान की तरफ से स्पिनर उस्मान तारीख ने सबसे अधिक 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, शादाब खान ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। दोनों मिलकर कुल 5 विकेट अपने नाम किए।
साहिबजादा फरहान ने बनाए सबसे अधिक रन
पाकिस्तान की तरफ से सबसे अधिक रन साहिबजादा फरहान ने बनाए। साहिबजादा ने महज 41 गेंदों में शानदार 73 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए। इसके अलावा, बाबर आजम ने दूसरे सबसे अधिक 46 रन की पारी खेली।
Advertisement
शुभम रंजने की पारी बेकार
अमेरिका की तरफ से सबसे अधिक रन शुभम रंजने ने बनाए। उन्होंने 30 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 51 रन बनाए। हालांकि, वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकें। इसके अलावा, अमेरिका की तरफ से शायन जहांगीर से सबसे अधिक 49 रन बनाए।
पाकिस्तान ने अमेरिका से किया हिसाब चुकता
इस मैच में पाकिस्तान ने अमेरिका को हराकर हिसाब चुकता कर लिया है। जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले वर्ल्ड कप में अमेरिका ने पाकिस्तान को हराया था। अब पाकिस्तान ने इस मैच को जीतकर हिसाब बराबर कर लिया है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 10 February 2026 at 22:46 IST