IND vs IRE: 'वैभव सूर्यवंशी को सेलेक्ट ना करके टीम इंडिया ने गलती की', आयरलैंड से हार के बाद सोशल मीडिया पर भड़के लोग; दिग्गजों ने क्या कहा?
IND vs IRE T20: भारत बनाम आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जिसे आयरलैंड ने 34 रन से जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया की हार के बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों का रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 3 min read

IND vs IRE T20: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट मैदान पर खेला गया, जिसमें आयरलैंड ने टीम इंडिया को 34 रन से हराकर एक नया इतिहास रच दिया है। इसी के साथ यह टीम इंडिया पर आयरलैंड की पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) मैच जीत है। टीम इंडिया की इस मैच में करारी हार के बाद टीम इंडिया के कई पूर्व दिग्गजों का गुस्सा फूटा है। इरफान पठन से लेकर आकाश चोपड़ा और पूर्व इंग्लैंड कप्तान ने क्या कहा है, आइए जानते हैं।
भारत के लिए हार बेहद निराशाजनक- हर्षा भोगले
टीम इंडिया की हार पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी हर्षा भोगले ने एक्स पर लिखा 'आयरलैंड ने जिस जज्बे से खेला, वह वाकई सराहनीय है। यह जीत उनके लिए बहुत मायने रखती है और मुझे उम्मीद है कि इससे आयरिश क्रिकेट को प्रोत्साहन मिलेगा। भारत के लिए यह हार बेहद निराशाजनक है।'
हार पर आकाश चोपड़ा ने क्या कहा?
भारत बनाम आयरलैंड मैच में टीम इंडिया की हार पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बहुत हैरानी जताई है। उन्होंने हैरानी जताई है कि एक विश्व चैंपियन टीम आयरलैंड जैसी टीम से हार गई। एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा 'आयरलैंड ने विश्व चैंपियन भारत को चौंका दिया ! यह कैसे हुआ? क्या भारत ने मैच को हल्के में लिया?'।
पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने क्या कहा?
आयरलैंड से हार पर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने भी हैरानी जताई। आयरलैंड की जीत पर इरफान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'वाह! मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि भारत और आयरलैंड के बीच ऐसा स्कोर देखने को मिलेगा। आयरलैंड ने शानदार खेल दिखाया'।
Advertisement
वैभव को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने भी उठाए सवाल
इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन ने वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल नहीं करने पर हैरानी जताई थी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'विश्वास नहीं हो रहा कि भारत ने वैभव सूर्यवंशी को नहीं चुना, जो इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी हैं।'
IND vs IRE T20 का लेखा-जोखा
इस मैच में आयरिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में टीम इंडिया 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना पाई और 34 रन से हार गई। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है जब आयरलैंड ने टीम इंडिया को हराया है।