IND vs IRE T20: आयरलैंड ने अपनी धरती पर रचा इतिहास, भारत को 34 रन से हराया; ईशान, संजू और अय्यर सब फ्लॉप

IND vs IRE T20: भारत बनाम आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जिसे आयरलैंड ने 34 रन से जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। आयरलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ पहली जीत दर्ज कर ली है।

Ireland vs India scorecard T20 RESULT
IND vs IRE T20: आयरलैंड ने अपनी धरती पर रचा इतिहास, भारत को 34 रन से हराया | Image: Social media

IND vs IRE T20: भारत बनाम आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर खेला गया, जिसमें आयरलैंड ने टीम इंडिया को 34 रन से हराकर एक नया इतिहास रच दिया है। इसी के साथ यह टीम इंडिया पर आयरलैंड की पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) मैच जीत है।

इस मकबले में आयरिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में टीम इंडिया 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना पाई और 34 रन से हार गई। इस मैच में सलामी बल्लेबाज संजु सैमसन से लेकर ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर तक सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहे।

आयरलैंड ने रचा इतिहास

टीम इंडिया पर जीत दर्ज करके आयरलैंड की टीम ने एक नया इतिहास रच दिया है। बता दें कि यह टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है जब आयरलैंड ने टीम इंडिया को हराया है। यह बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए टीम इंडिया के लिए खराब शुरुआत रही है।

आयरिश गेंदबाजों का कहर

आयरलैंड को जीत दिलाने में उसके बलेबाजों के अलावा, गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। आयरलैंड की तरफ से सबसे अधिक मैथ्यू हम्फ्रीज़ और मैथ्यू हॉलार्ड ने विकेट लिए। मैथ्यू हम्फ्रीज़ 3.5 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट लिए और मैथ्यू हॉलार्ड 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा, जय मूंदड़ा ने सबसे अधिक 2 विकेट चटकाए। 

Advertisement

ईशान, संजू और अय्यर सब फ्लॉप

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने एकदम से सरेंडर कर दिया। अभिषेक शर्मा ने अलावा, किसी ने भी अच्छी पारी नहीं खेली। संजु सैमसन 5 रन, ईशान किशन 1 रन, श्रेयस अय्यर 3 रन, तिलक वर्मा 19 रन, वाशिंगटन सुंदर 9 रन, शिवम दुबे 25 रन और अक्षर पटेल महज 15 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, सिर्फ अभिषेक शर्मा ने 50 रनों की पारी खेली।

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड