अपडेटेड 12 June 2024 at 09:27 IST

सरदार और '12 बजे' का क्या है इतिहास? असली कहानी जान सिखों पर होगा गर्व और शर्मसार होंगे कामरान अकमल

भारत-पाक मैच के दौरान PAK के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकरम ने उड़ाया अर्शदीप सिंह और सरदारों का मजाक। क्या है सरदार और 12 बजे का इतिहास, आइए जानते हैं।

Follow : Google News Icon  
Kamran Akmal and Harbhajan Singh
Kamran Akmal and Harbhajan Singh | Image: PTI

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान का मैच चल रहा था। पाकिस्तान में टीवी पर PAK के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकरम और भी कुछ खिलाड़ी बैठे थे। 20वें ओवर में टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी के लिए अर्शदीप सिंह आने वाले थे। तभी पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल अर्शदीप सिंह का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि 12 बज गए हैं।

पाकिस्तानी टीवी पर ऑन एयर कामरान अकरम 12 बज गए हैं कहते हुए अर्शदीप के साथ सारे सरदारों का मजाक उड़ाने लगते हैं। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी के इस कमेंट पर टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह बुरी तरह से भड़क जाते और सोशल मीडिया पर उन्हें लताड़ लगा देते हैं। जिसके जवाब में कामरान अकमल को भी एक्स पर माफी मांगनी पड़ जाती है। क्या है 12 बजे का सिखों का इतिहास, आइए जानते हैं-

क्या है 12 बजे की पीछे की कहानी

दरअसल उस दौर में जब भारत-पाकिस्तान एक हुआ करते थे, जब भारत का विभाजन नहीं हुआ था तब अहमद शाह अब्दाली गजनी के बाजार में भारत की लड़कियों-औरतों को ले जाकर बाजार में बेच दिया करता था। इन महिलाओं ने अपनी सुरक्षा के लिए सिखों के सामने गुहार लगाई। तब सिक्ख बाबा जस्सा सिंह आहलूवालिया ने रात को 12 बजे एक स्पेशल अभियान चलाया। इस अभियान के तहत बाबा जस्सा सिंह आहलूवालिया ने करीब 2500 लड़कियों की जान और आबरू बचाई थी और उन्हें घरों तक पहुंचाया।

रात के 12 बजे वे अपने मिशन को अंजाम दिया करते थे। इस अभियान से उस दौर में डर पैजदा हुआ और लोग कहते थे कि 12 बज गए हैं सरदार आ जाएंगे। जिन्होंने इज्जत आबरू बचाई, आज पाकिस्तान के खिलाड़ी उनका मजाक उड़ा रहे हैं। जिनको लेकर मुगलों में खौफ पैदा हुआ उनका मजाक उड़ाया जा रहा है, बहादुरी की बात का मजाक उड़ाया गया।

Advertisement

भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान कामरान अकरम ने अर्शदीप का उड़ाया मजाक

भारत-पाकिस्तान मुकाबले की रात में जब 20वें ओवर में टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह गेंदबाजी के लिए आए तो कामरान अकरम ने पाकिस्तानी टीवी पर ऑन एयर कहा कि कुछ भी हो सकता है। देखिए अंतिम ओवर अर्शदीप सिंह को ही करना है। वह अच्छी लय में नहीं दिख रहा है और 12 बज गए हैं।" इस अपमानजनक टिप्पणी के बाद से कामरान अकरम टीवी पर हंसने भी लगे।

हरभजन सिंह ने कामराम अकरम को लगाई लताड़

जिसके बाद से  हरभजन ने अकमल के विवादित बयान को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की। हरभजन ने कहा,"कामरान अकमल तेरे को लाख लानत..अपना गंदा मुंह खोलने से पहले तुम्हें सिखों के इतिहास के बारे में जानना चाहिए। हम सिखों ने तब आपकी मां और बहनों को बचाया, जब आक्रमणकारियों ने उनका अपहरण कर लिया था। निश्चित रूप से वह समय 12 बजे का ही रहा होगा। आपको शर्म आनी चाहिए।"

Advertisement

अकरम ने मांगी माफी

इसके बाद से कामरान अकरम ने हरभजन सिंह से माफी मांगी। कामरान ने हरभजन को टैग करते हुए एक्स पर लिखा,"मुझे हाल में की गई अपनी टिप्पणियों पर गहरा खेद है और मैं हरभजन सिंह और सिख समुदाय से ईमानदारी से माफी मांगता हूं। मेरे शब्द अनुचित और अपमानजनक थे। मैं दुनिया भर के सिखों का बहुत सम्मान करता हूं और मेरा कभी किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। मैं सच में माफी चाहता हूं।

ये भी पढ़ें- कुछ तो शर्म करो पाकिस्तान... हार का सता रहा था डर, कामरान अकमल ने की अर्शदीप पर शर्मनाक टिप्पणी - Republic Bharat
 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 12 June 2024 at 08:06 IST