अपडेटेड 1 July 2024 at 15:32 IST

'कंधों पर बेटी, पीछे खड़ा देश…', भारत के विश्व विजेता बनने पर रोहित की मां का इमोशनल पोस्ट

भारत के विश्व विजेता बनने पर रोहित शर्मा की मां ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट किया है, जो सबका दिल जीत रहा है।

Follow : Google News Icon  
Rohit Sharma Mother's Post on Team India's T20 World Cup Win
भारत के विश्व विजेता बनने पर रोहित शर्मा की मां का इमोशनल पोस्ट | Image: INSTAGRAM/X

Rohit Sharma Mother's Emotional Post: भारत 11 सालों के लंबे इंतजार के बाद वर्ल्ड चैंपियन बना है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने बारबाडोस में भारत का झंडा गाड़ा है। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने 17 सालों बाद T20 वर्ल्ड कप जीता है, जिसने पूरे देश का जोश बढ़ा दिया है। देशभर में खुशी का माहौल है और जश्न मनाया जा रहा है। 

भारत के विश्व विजेता बनने पर रोहित (Rohit) की मां ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया है। रोहित की मां पूर्णिमा शर्मा (Purnima Sharma) ने इंस्टाग्राम पर रोहित का एक फोटो शेयर करते हुए बड़ी बात कही है, जिसने सबका दिल जीत लिया है। 

पोस्ट में क्या है खास?

रोहित की मां ने इस पोस्ट में वर्ल्ड कप जीतने के बाद की रोहित की एक तस्वीर की शेयर की है, जिसमें रोहित ने बेटी समायरा को अपने कंधों पर उठाया हुआ है और उनके साथ विराट कोहली T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी हाथ में लिए खड़े हैं। इस फोटो में लिखा हुआ है-

Advertisement

'कंधों पर बेटी, पीछे खड़ा देश और साथ में भाई।

इस पोस्ट में रोहित और विराट को GOAT बताया गया है। यानि ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम। पोस्ट के सबसे ऊपर लिखा है-

T20 क्रिकेट में GOAT का जोड़ा। 

रोहित की मां का ये इस पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। एक यूजर ने लिखा-

Advertisement

दिल को छू लेने वाली बात बोली है रोहित शर्मा की मां ने। 

Image
बेटी को कंधों पर लिए रोहित शर्मा

बता दें कि रोहित शर्मा ने दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीता है। वो 2007 में T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे थे। रोहित (Rohit) ने अपनी कप्तानी में भारत को इससे पहले एशिया कप जितवाया है, लेकिन पिछले साल वो वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) जीतने से चूक गए थे, लेकिन अब टीम ने वेस्टइंडीज (West Indies) में T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जीता है। भारत (India) और रोहित (Rohit) की इस कामयाबी से पूरा देश खुशी से झूम रहा है। 

ये भी पढ़ें- दुनिया का सिर्फ एक ही खिलाड़ी तोड़ सकता है रोहित शर्मा का ये बड़ा रिकॉर्ड, और कोई नहीं दूर-दूर तक

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 1 July 2024 at 14:47 IST