अपडेटेड 1 July 2024 at 14:53 IST
दुनिया का सिर्फ एक ही खिलाड़ी तोड़ सकता है रोहित शर्मा का ये बड़ा रिकॉर्ड, और कोई नहीं दूर-दूर तक
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने T20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही T20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। रोहित का एक रिकॉर्ड ऐसा है, जिसे सिर्फ एक ही खिलाड़ी तोड़ सकता है।
- खेल समाचार
- 2 min read

T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत ने इतिहास रचा है। टीम इंडिया (Team India) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर झंडे गाड़े हैं। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जीता है। इस तरह बतौर कप्तान रोहित के नाम एक और शानदार उपलब्धि हो गई है।
रोहित (Rohit) ने अपनी कप्तानी में भारत को इससे पहले एशिया कप जितवाया है, लेकिन पिछले साल वो वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) जीतने से चूक गए थे, लेकिन अब टीम ने वेस्टइंडीज (West Indies) में T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जीता है। भारत (India) और रोहित (Rohit) की इस कामयाबी से पूरा देश खुशी से झूम रहा है, लेकिन एक बात ने भारतीय फैंस (Indian Fans) को निराश किया है, क्योंकि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट (T20 International Cricket) से संन्यास का ऐलान कर दिया है।
रोहित (Rohit) अपने पीछे एक बड़ी विरासत छोड़ गए हैं। रोहित (Rohit) ने T20 क्रिकेट में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनमे से एक रिकॉर्ड ऐसा है, जिसे सिर्फ दुनिया का एक ही खिलाड़ी तोड़ सकता है। बाकी किसी भी प्लेयर का इसे तोड़ पाना लगभग नामुमकिन है। ये रिकॉर्ड क्या है और वो कौन सा खिलाड़ी है, जो इसे तोड़ सकता है, आइए आपको बताते हैं।
शाकिब तोड़ सकते हैं रोहित का ये बड़ा रिकॉर्ड
Advertisement
दरअसल रोहित ने अब तक हर एक T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) खेला है। 2007 में शुरू हुए मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट के अब तक 9 एडिशन हो चुके हैं और रोहित (Rohit) हर एडिशन में खेला है। अमेरिका (USA) और वेस्टइंडीज (West Indies) की संयुक्त मेजबानी में हुआ 2024 T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) रोहित (Rohit) का नौंवा T20 वर्ल्ड कप था। बता दें कि रोहित के अलावा सिर्फ बांग्लादेश के शाकिब अल हसन इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हर T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है। रोहित की तरह शाकिब ने भी इस बार अपना नौंवा T20 वर्ल्ड कप खेला, लेकिन रोहित ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया और अब वो ये फॉर्मेट नहीं खेलेंगे, लेकिन शाकिब ने अभी रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं बनाया है। ऐसे में हो सकता है कि वो 2026 में अगला T20 वर्ल्ड कप खेलें और अगर ऐसा होता है तो वो रोहित का ये शानदार रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
Advertisement
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 1 July 2024 at 14:09 IST