हे भगवान तेरा लाख-लाख शुक्रिया..., रोहित शर्मा के अर्द्धशतक पर वाइफ रितिका सजदेह का रिएक्शन VIRAL

IND vs AUS: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब अपना अर्द्धशतक पूरा किया तो स्टैंड्स में बैठी उनकी वाइफ रितिका सजदेह काफी खुश नजर आईं।

Rohit Sharma and Ritika Sajdeh
Rohit Sharma and Ritika Sajdeh | Image: X

IND vs AUS, Rohit Sharma and Ritika Sajdeh: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में अपनी शानदार पारी को जारी रखा है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भले शतक से चूक गए लेकिन उनकी 92 रनों की पारी ने टीम को बहुत मजबूती दिलाई।

जब रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अर्द्धशतक पूरा किया तो स्टैंड्स में बैठी उनकी वाइफ रितिका सजदेह काफी खुश नजर आईं। सोशल मीडिया पर रितिका का रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

रितिका का रिएक्शन वायरल

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मात्र 19 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। रोहित का ये टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा अर्द्धशतक रहा। इससे पहले रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ लीग मुकाबले में अर्द्धशतक जड़ा था। रोहित की हाफ सेंचुरी पूरी होते ही उनकी वाइफ रितिका सजदेह ने पहले भगवान का शक्रिया किया उसके बाद अपने पति के लिए ताली बजाई। इस दौरान रितिका स्टैंड्स में काफी खुश नजर आ रही थीं।

रोहित शर्मा ने आलोचकों का किया मुंह बंद

इस टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की खराब फॉर्म क्रिकेट एक्सपर्ट्स और टीम के लिए बड़ी चिंता का विषय था। लेकिन रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में 92 रनों की जो पारी खेली उसने सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। रोहित शर्मा ने 92 रनों की पारी में 7 चौके और 8 छक्के लगाए।

Advertisement

रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

रोहित शर्मा ने आज बिल्कुल हिटमैन के अवतार में खेलने उतरे। रोहित ने एक तरफ स्टार्क के एक ओवर में 29 रन कूटकर उनका इंटरनेशनल रिकॉर्ड खराब किया। वहीं, लगातार दो हैट्रिक जमाने वाले पैट कमिंस की गेंद पर लंबा छक्का मारा। इस दौरान रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 छक्के भी लगा डाले। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 132 छक्के लगाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 130 छक्के लगाए थे।

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने निकाली स्टार्क की सारी हेकड़ी, दर्ज हुआ शर्मनाक रि | Republic Bharat

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड