रोहित शर्मा ने निकाली स्टार्क की सारी हेकड़ी,इस कंगारू गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने मिचेल स्टार्क के दूसरे ओवर में उनको जमकर कूटा। रोहित शर्मा ने स्टार्क पर बिल्कुल भी रहम न बरतते हुए एक ओवर में 29 रन जड़े।
- खेल समाचार
- 3 min read

IND vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में टीम इंडिया आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत तो उतनी अच्छी नहीं रही। लेकिन रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने मिचेल स्टार्क के दूसरे ओवर में उनको जमकर कूटा। रोहित शर्मा ने स्टार्क पर बिल्कुल भी रहम न बरतते हुए एक ओवर में 29 रन जड़े। ये ओवर मिचेल स्टार्क के लिए किसी बुरे सपने की तरह होगा। इसी के साथ स्टार्क ने नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया।
रोहित शर्मा ने मिचेल स्टार्क को जमकर कूटा
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में मात्र 19 गेंदों पर शानदार अर्द्धशतक जड़ा। रोहित शर्मा ने स्टार्क के दूसरे ओवर में पहली गेंद पर छक्का जड़ा। उसके बाद दूसरी गेंद पर भी छक्का जड़ा। तीसरी गेंद बाउंड्री की ओर भेजी और चौथी गेंद पर बिना किसी रहम के गेंद को फिर हवा की सैर कराई। अगली गेंद स्टार्क ने वाइड फेंकी। ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने फिर से गेंद को हवाई सैर करवाया।
स्टार्क के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने स्टार्क के ओवर में 29 रन बनाए। मिचेल स्टार्क के लिए ये ओवर बेहद महंगा रहा। रोहित की कुटाई से स्टार्क के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी भी फॉर्मेट में इतने रन नहीं लुटाए। आज 29 रन देकर ये मिचेल स्टार्क के क्रिकेट करियर का सबसे खराब ओवर रहा।
Advertisement
टीम इंडिया की पारी का हाल
खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। इस दौरन टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली 0 पर आउट हो गए और ऋषभ पंत 15 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा 78 रन बनाकर और सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
Advertisement
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड