T20 World Cup के लिए अमेरिका रवाना होने से पहले रोहित ने पंत की इस बात पर क्यों फेरा मुंह? VIDEO

T20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर रोहित और पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rohit Sharma denied Pant from doing this work before leaving america for t20 world cup
t20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका रवाना होने से पहले पंत के हाथ से रोहित ने नहीं किया मुंह मीठा | Image: X@BCCI

T20 World Cup 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2024 सीजन का आज फाइनल होने वाला है। IPL के 17वें सीजन के खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच भिड़ंत होने वाली है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) आगामी T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए अमेरिका (America) रवाना हो गई है। 

टीम इंडिया (Team India) के पहले बैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) समेत कई खिलाड़ी शामिल हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का पहला बैच शनिवार को मुंबई (Mumbai) से अमेरिका (America) के लिए रवाना हुआ। BCCI के अलावा खिलाड़ियों ने भी इसके फोटो शेयर किए हैं। वहीं इस बीच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो अमेरिका रवाना होने से पहले पंत (Pant) की एक बात पर मुंह फेरते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित (Rohit) ने ऐसा क्यों किया, आइए इसकी वजह बताते हैं।

'जीतने के बाद खाएंगे'

अमेरिका (America) के लिए शनिवार 25 मई को टीम इंडिया का जो पहला बैच अमेरिका के लिए रवाना हुआ, उसमें भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भी शामिल हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर पंत रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ दिखे। फ्लाइट में जाने से पहले पंत सबका मुंह मीठा करवा रहे थे और इसी कड़ी में पंत रोहित को भी केक खिलाना चाह रहे थे, लेकिन रोहित ने मना कर दिया। रोहित ने कहा-

Advertisement

जीतने के बाद खाएंगे। 

रोहित (Rohit) की इस बात से साफ जाहिर है कि वो देश के लिए वर्ल्ड कप (World Cup) जीतने के लिए कितने उत्सुक हैं। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) के फाइनल में हार के बाद रोहित मूव ऑन नहीं कर पाए हैं। 2023 वनडे वर्ल्ड कप से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पटाखे चलने के दौरान भी रोहित ने कहा था-

अरे यार वर्ल्ड कप जीतने के बाद फोड़ना। 

ऋषभ पंत की भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी से सभी फैंस बेहद खुश हैं। सड़क हादसे में बुरी तरह चोटिल होने के बाद पंत को क्रिकेट के मैदान में वापसी के लिए करीब 2 साल लग गए। पंत IPL 2024 सीजन में बतौर कप्तान खेले। उनकी अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वो प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से चूक गई। T20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने पंत को शुभकामनाएं दीं और वर्ल्ड कप जीत के आना के लिए कहा।

Advertisement

ये भी पढ़ें- T20 World Cup के लिए अमेरिका रवाना हुई टीम इंडिया, पहले बैच में कितने और कौन-कौन से खिलाड़ी?

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड