T20 World Cup के लिए अमेरिका रवाना हुई टीम इंडिया, पहले बैच में कितने और कौन-कौन से खिलाड़ी?
क्रिकेट के सबसे बड़े इवेंट T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम अमेरिका रवाना हो गई है। पहले बैच में कप्तान रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी मौजूद हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) आगामी T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए अमेरिका (America) रवाना हो गई है। मुंबई से भारतीय खिलाड़ियों का पहला बैच अमेरिका के लिए रवाना हुआ है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) समेत कई खिलाड़ी शामिल हैं।
अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले 2024 T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी, लेकिन इससे पहले टीम को 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ वार्म अप मैच खेलना है। इसके लिए भारतीय खिलाड़ियों का पहला बैच अमेरिका रवाना हो गया है।
मुंबई से अमेरिका के लिए रवाना हुए खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ और सपोर्ट स्टाफ के कई मेंबर भी मौजूद हैं।
पहले बैच में जो खिलाड़ी नहीं दिख रहे हैं, उनमें विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, आवेश खान और रिंकू सिंह शामिल हैं। बता दें कि रिंकू सिंह कल 26 मई को IPL फाइनल खेलने वाले हैं, इसलिए वो दूसरे बैच में जाएंगे। उनके साथ कोहली, सैमसन, जायसवाल, चहल और आवेश खान मौजूद रहेंगे।
Advertisement
T20 WC के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज।
Advertisement
रिजर्व खिलाड़ी
शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान।