BREAKING: PM मोदी के बाद इस CM से मिलेगी रोहित की टोली, विधानसभा में होगी मुलाकात

PM मोदी के अलावा कप्तान रोहित समेत कुछ भारतीय खिलाड़ी CM एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा में ये मुलाकात होगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rohit Sharma Will Meet CM Eknath Shinde
PM मोदी के बाद इस CM से मिलेगी रोहित की टोली | Image: ICC

T20 World Cup 2024: पूरा देश इस वक्त खुशी से झूम रहा है और ऐसा हो भी क्यों न। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) झंडे गाड़कर आई है। भारत ने T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जीता है और टीम विश्व खिताब जीतने के बाद भारत लौट आई है। 

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली भारतीय टीम (Indian Team) गुरुवार सुबह स्पेशल फ्लाइट (Special Flight) से दिल्ली (Delhi) पहुंची और यहां से होटल गई और इसके बाद टीम इंडिया विश्व कप ट्रॉफी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात की और अब टीम इंडिया मुंबई रवाना होगी, जहां शाम को भव्य विजय जुलूस निकाला जाएगा। इस बीच बड़ी जानकारी आई है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा समेत कुछ खिलाड़ी कल शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा में जाएंगे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे। 

शिव सेना ने दी जानकारी 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे कल महाराष्ट्र विधानसभा में जाएंगे और CM एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे। शिव सेना नेता प्रताप सरनायक ने ये जानकारी दी है। उन्होंने मीडिया को दिए एक बयान में कहा- 

Advertisement

मुंबई में आज का कार्यक्रम BCCI की ओर से आयोजित किया गया है। कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल जैसे मुंबई से आने वाले भारतीय खिलाड़ी कल महाराष्ट्र विधानसभा में CM एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) का सदस्य होने के नाते, मैंने खिलाड़ियों को आमंत्रित किया था और उन्होंने मेरा निमंत्रण स्वीकार किया है।

बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दूसरा T20 वर्ल्ड कप जीता है। इससे पहले भारत 2007 में T20 वर्ल्ड कप विजेता बना था। 

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के मुंबई पहुंचने से पहले सामने आया विक्ट्री परेड वाली बस का लुक, इस VIDEO में आप भी देखें

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड