अपडेटेड 4 July 2024 at 11:50 IST

टीम इंडिया के मुंबई पहुंचने से पहले सामने आया विक्ट्री परेड वाली बस का लुक, इस VIDEO में आप भी देखें

विक्ट्री परेड के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की बस का पहला लुक सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। इसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

Follow : Google News Icon  
Team India Victory Parade Bus First Look
भारतीय टीम की विक्ट्री परेड बस का पहला लुक | Image: X

T20 World Cup 2024: आखिरकार करोड़ों देशवासियों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। T20 World Cup जीतने के बाद टीम इंडिया (Team India) भारत लौट आई है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) आज सुबह दिल्ली पहुंची। 

टीम इंडिया दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात करने वाली है, जिसके बाद टीम मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी, जहां विक्ट्री परेड का आयोजन होगा। भारतीय क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ एक खुली बस में मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय जुलूस निकालेगी। टीम के मुंबई पहुंचने से पहले विक्ट्री परेड वाली बस का लुक सामने आया है। 

सोशल मीडिया पर विक्ट्री परेड के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की बस के वीडियो और फोटो जमकर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूरी बस नीले रंग की है। इसके आगे चैंपियंस 2024 लिखा है और साइड में दोनों ओर भारतीय टीम के वर्ल्ड कप विनिंग मोमेंट के फोटो लगे हैं। 

विक्ट्री परेड के लिए भारतीय क्रिकेट टीम

विक्ट्री परेड के लिए चल रही तैयारियां

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात के बाद टीम इंडिया मुंबई के लिए रवाना होगी, जहां शाम 5 बजे विक्ट्री परेड निकाली जाएगी। मरीन ड्राइव से शुरू होकर विजय जुलूस वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगा, जहां टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपए की प्राइज मनी से सम्मानित किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- BIG BREAKING: प्रधानमंत्री मोदी से मिलने PM आवास पहुंची टीम इंडिया

Advertisement

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 4 July 2024 at 11:45 IST