सेमीफाइनल में पहुंचा अफगानिस्तान तो रोने लगे राशिद खान, मैदान पर भावुक हुए अफगान खिलाड़ी
रोमांचक मैच में बांग्लादेश को हराने के बाद पूरी अफगानिस्तान टीम इमोशनल दिखी। कप्तान राशिद खान भी मैदान पर अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर सके।
- खेल समाचार
- 2 min read

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। मंगलवार को राशिद खान की टीम ने दिल की धकड़ने बढ़ा देने वाले मैच में बांग्लादेश को 8 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ICC टूर्नामेंट में पहली बार सेमीफाइनल में एंट्री मिलने के बाद अफगान कप्तान राशिद खान भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें देख सकते हैं कि स्टार खिलाड़ी मैदान पर अपने साथी प्लेयर्स को गले लगाकर रो रहे हैं।
रोमांचक मैच में बांग्लादेश को हराने के बाद पूरी अफगानिस्तान टीम इमोशनल दिखी। टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज भी अपने इमोशन को कंट्रोल नहीं कर सके और उन्हें डगआउट में फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया।
जीता अफगानिस्तान तो रोए राशिद खान
बांग्लादेश के खिलाफ मिली इस ऐतिहासिक जीत में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान का अहम योगदान रहा। स्टार लेग स्पिनर ने गेंद से जादू दिखाते हुए 4 बांग्लादेशी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। लो स्कोरिंग मैच में राशिद ने बल्ले से भी अहम भूमिका निभाई और 10 गेंदों पर 19 रनों की कीमती पारी खेली।
Advertisement
रोमांचक मैच में जीत मिलने और फिर सेमीफाइनल में जाने की खुशी देखकर राशिद खान की आंखें नम हो गई। वहीं, अफगान के कुछ अन्य खिलाड़ी भी मैदान पर इमोशनल हो गए।
नवीन उल हक ने किया कमाल
Advertisement
बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत में सबसे बड़ी भूमिका तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने निभाई। बांग्लादेश को जब जीत के लिए 8 रन की दरकार थी और उनके दो विकेट शेष थे, तब नवीन ने जलवा दिखाया और दो लगातार विकेट लेकर इतिहास रच दिया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने 3.5 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।
सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से सामना
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। ये मैच 27 जून को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा।