AFG vs BAN: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, ऑस्ट्रेलिया बाहर

अफगानिस्तान ने मंगलवार को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 8 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

Afghanistan beat bangladesh to reach semi final
Afghanistan beat bangladesh to reach semi final | Image: ICC

AFG vs IND T20 World Cup: राशिद खान की अगुवाई वाली टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इतिहास रच दिया है। अफगानिस्तान ने मंगलवार को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 8 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 

अफगानिस्तान की इस जीत से ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा है क्योंकि मिचेल मार्श की अगुवाई वाली टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। सुपर-8 के ग्रुप-1 से भारत के साथ अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। राशिद खान की टीम 27 जून को साउथ अफ्रीका से टक्कर लेगी, वहीं इस दिन रात को भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। 

पहली बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान टीम का सफर शानदार रहा है। ग्रुप स्टेज में उन्होंने न्यूजीलैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया, जबकि सुपर-8 में वनडे वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई। अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'मेरे लिए शतक...', रोहित ने पहले ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, फिर बातों से जीता दिल

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड