BREAKING: टीम इंडिया के ग्रैंड वेलकम का ऐलान, कल शाम 5 बजे मरीन ड्राइव से विजय जुलूस; पूरा प्रोग्राम
विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के ग्रैंड वेलकम का ऐलान हो गया है। टीम इंडिया दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मुंबई में विक्ट्री परेड निकालेगी।
- खेल समाचार
- 2 min read

T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) बारबाडोस (Barbados) से निकल चुकी है और इस बीच भारत में विश्व विजेता टीम इंडिया (Team India) के भव्य स्वागत की तैयारियां हो चुकी हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से भारतीय टीम के ग्रैंड वेलकम का ऐलान हो गया है।
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) दुनिया फतह करने के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली विश्व विजेता टीम इंडिया (Team India) 4 जुलाई, गुरुवार की सुबह दिल्ली (Delhi) पहुंचेगी। यहां भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया सुबह का नाश्ता PM मोदी के साथ ही करेगी। ब्रेकफास्ट का समय सुबह 11 बजे बताया जा रहा है। इसके बाद टीम मुंबई के लिए रवाना होगी, जहां T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ भव्य विजय जुलूस निकाला जाएगा।
मुंबई में टीम इंडिया के ग्रैंड वेलकम और शानदार विक्ट्री परेड को लेकर BCCI सचिव जय शाह (Jay Shah) ने ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने मुंबई में विक्ट्री परेड की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा-
टीम इंडिया की विश्व कप जीत के सम्मान में विजय परेड में शामिल हों। हमारे साथ जश्न मनाने के लिए 4 जुलाई को शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम आएं। डेट सेव करें।
जय शाह के अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।