BREAKING: PM मोदी से मुलाकात, सुबह का नाश्ता... टीम इंडिया का भारत पहुंचने पर ऐसा है प्रोग्राम
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली वर्ल्ड चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम दिल्ली पहुंचने के बाद सुबह का नाश्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करेगी।
- खेल समाचार
- 2 min read

T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) दुनिया फतह करने के बाद स्वदेश लौटने वाली है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली विश्व विजेता टीम इंडिया (Team India) बारबाडोस (Barbados) से रवाना हो चुकी है और उसके कल यानि 4 जुलाई, गुरुवार की सुबह दिल्ली (Delhi) पहुंचने की संभावना है।
PM मोदी से मिल सकती है टीम इंडिया
सूत्रों के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) दिल्ली पहुंचकर सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीम इंडिया सुबह का नाश्ता PM मोदी के साथ ही करेगी। ब्रेकफास्ट का समय सुबह 11 बजे बताया जा रहा है।
मुंबई में टीम इंडिया की विक्ट्री परेड
Advertisement
PM मोदी से मुलाकात के बाद भारतीय टीम मुंबई जाएगी और वहां खुली बस पर टीम का T20 वर्ल्ड कप ट्राफी (T20 World Cup Trophy) के साथ रोड शो होगा। मुंबई में भारतीय टीम के विजय जुलूस की दो तारीखें सामने आईं हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम इंडिया 5 जुलाई, शुक्रवार को मुंबई में विक्ट्री परेड निकाल सकती है। तो वहीं कुछ में दावा है कि भारतीय टीम PM मोदी से मुलाकात के तुरंद बाद मुंबई जाएगी और इसी दिन शान 4 बजे विजय जुलूस निकाला जाएगा। नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक 2 किलोमीटर तक टीम इंडिया का रोड शो होगा, जिसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में एक कार्यक्रम होगा। इस दौरान टीम इंडिया को प्राइज मनी दी जाएगी। टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।
स्पेशल फ्लाइट से वापस आ रही टीम इंडिया
Advertisement
बता दें कि भारतीय टीम स्पेशल फ्लाइट से बारबाडोस से भारत आ रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से टीम इंडिया (Team India) और उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ-साथ भारतीय मीडिया के लिए भी चार्टर्ड फ्लाइट (Charted Flight) का प्रबंध किया गया है। एयर इंडिया का बोइंग 777 प्लेन विश्व चैंपियन टीम इंडिया (Team India) को लेकर भारत पहुंचेगा। जिसके वीडियो भी सामने आए हैं।
वहीं कुछ खिलाड़ियों ने फ्लाइट के अंदर से शानदार फोटो शेयर किए हैं। बता दें कि 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने पर भी भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई में विक्ट्री परेड निकाली थी, जिसमें लोगों का हुजूम उमड़ा था और इस बार भी ऐसी ही उम्मीद है।