अपडेटेड 1 July 2024 at 18:05 IST
मेरी आखिरी सांस भी चल रही होगी... इरफान पठान को किसने फूट-फूटकर रुलाया? आपको भी रुलाएगा ये VIDEO
भारत के पूर्व ऑलराउंडर और टी20 वर्ल्ड कप में कमेंट्री कर रहे इरफान पठान भी भारत की जीत पर आंसू रोक नहीं पाए। यूर्यकुमार के कैच को लेकर पठान ने बड़ी बात बोली।
- खेल समाचार
- 2 min read

Irfan Pathan Crying Alot: टीम इंडिया ने 29 जून की रात साउथ अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में 7 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। भारत की जीत के बाद से कप्तान रोहित शर्मा से लेकर हर भारतीय की आंखों में खुशी के आंसू थे। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर और टी20 वर्ल्ड कप में कमेंट्री कर रहे इरफान पठान भारत की जीत के बाद अपने आंसू रोक नहीं पाए।
आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इरफान के मेकअप आर्टिस्ट की स्विमिंग पूल में डूब जाने से मौत हो गई थी। इरफान पठान का मेरकअप आर्टिस्ट उनके दिल के बहुत करीब था। वे उसे अपने छोटे भाई की तरह मानते थे। मेकअप आर्टिस्ट की मौत के बाद से इरफान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था। इस वक्त इरफान पठान बेहद भावुक और कमजोर समय से गुजर रहे हैं।
फफक-फफक कर रोने लगे इरफान पठान
इरफान पठान स्टार स्पोर्ट्स पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की कमेंट्री और मैच की एनालिसिस कर रहे थे। भारतीय टीम के जीतते ही उन्होंने भारतीय झंडे को उठाया। इसके बाद वो फफक-फफककर रो पड़े। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा ने कई साल की खुशी दे दी है। पूरा देश लंबे समय से इसका इंतजार कर रहा था। उन्होंने जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को धन्यवाद कहा। उन्होंने सूर्यकुमार यादव की कैच की भी तारीफ की और कहा कि वो आखिरी सांस तक इस हैरतअंगेज कैच के लिए उन्हें नहीं भूलेंगे।
इरफान पठान ने कहा कि मैं सूर्यकुमार यादव का कैच तो मुझे जिन्दगी भर नहीं भूलना। आखिरी सांस चल रही होगी, तब भी मैं सूर्यकुमार यादव का कैच याद रखूंगा। अगर पहली गेंद पर वह छक्का चला जाता तो शायद मैच निकल जाता। मिलर खतरनाक बल्लेबाज है।
Advertisement
सूर्यकुमार यादव का कैच आखिरी सांस तक याद रखूंगा: इरफान पठान
पठान ने कहा कि आपको मालूम है कि पिछले दस दिन मेरे लिए बहुत मुश्किल थे, मैं आज यहां आने भी नहीं वाला था लेकिन ये दुख के आंसू नहीं हैं। ये खुशी के आंसू हैं। टीम इंडिया को प्यार। इन सभी बातों को कहते हुए इरफान पठान लगातार रोते जा रहे थे। स्टूडियो का माहौल भी भावुक कर देना वाला था।
ये भी पढ़ें- जल्द ही टीम इंडिया में दिखेगा बड़ा बदलाव, हेड कोच के साथ नए टी20 कप्तान की तलाश में BCCI | Republic Bharat
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 1 July 2024 at 17:59 IST