IND vs PAK: विराट कोहली है बम या बाबर आजम में है दम, महामुकाबले से पहले असली किंग कौन? देखें आंकड़ें
09 जून को विराट कोहली बनेंगे बम या बाबार आजम दिखाएंगे दम! पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली के रिकॉर्ड्स और भारत के खिलाफ बाबर आजम के रिकॉर्ड्स कैसे हैं?
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs PAK: जिस मुकाबले का सारे क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है वो मुकाबला आने वाला है। टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच 09 जून को खेला जाएगा। इस मुकाबले की राइवलरी से ज्यादा विराट कोहली और बाबर आजम की जंग देखने में फैंस को ज्यादा मजा आता है।
विराट कोहली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रह चुके हैं और मौजूदा समय में बाबर आजम पाकिस्तान टीम के कप्तान है। दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के मुख्य खिलाड़ी माने जाते हैं। अब देखना ये है कि 09 जून को विराट कोहली बनेंगे बम या बाबार आजम दिखाएंगे दम? आइए जानते हैं पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली के रिकॉर्ड्स और भारत के खिलाफ बाबर आजम के रिकॉर्ड्स कैसे हैं?
कोहली का रिकॉर्ड है शानदार
भारत और पाकिस्तान के बीच जब टी20 में पिछला मैच खेला गया था तब विराट कोहली ने जो पारी खेली थी उसे कोई नहीं भूल सकता। उस मैच में विराट ने पाकिस्तान के मुंह से जीत छीन ली थी। पाकिस्तान के खिलाफ विराट का टी20 रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ 10 मैच खेले हैं और 81.33 की औसत से 488 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.85 का रहा है। उनके बल्ले से पांच अर्धशतक भी निकले हैं।
फुस्स साबित हुए हैं बाबर आजम
कोहली के मुकाबले अगर बाबर का प्रदर्शन देखा जाए तो ये काफी निराशाजनक है। टी20 इंटरनेशनल में बाबर भारत के खिलाफ फिसड्डी साबित हुए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ चार टी20 मैच खेले हैं जिसमें 92 रन ही बनाए हैं। उनका औसत कोहली से काफी कम है। भारत के खिलाफ बाबर का औसत 30.66 का है जबकि स्ट्राइक के मामले में वह थोड़ा से विराट से आगे हैं। भारत के खिलाफ टी20 में बाबर का स्ट्राइक रेट 127.77 का है। बाबर ने भारत के खिलाफ एक ही अर्धशतक जमाया है।
Advertisement
कैसा है भारत-पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप में हाल?
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की टीम अपना पहला मुकाबला हार चुकी है। पाकिस्तान को अमेरिका ने सुपर ओवर में 5 रनों से हरा दिया था। इस शर्मनाक हार के बाद से पाकिस्तान टीम की कड़ी आलोचना हो रही है। वहीं बात करें टीम इंडिया के प्रदर्शन की तो टीम इंडिया ने लीग स्टेज का पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत लिया।
ये भी पढ़ें- कोहली-रोहित से युवराज-गंभीर तक, भारत-पाकिस्तान टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (republicbharat.com)