अपडेटेड 10 March 2026 at 17:28 IST

T20 World Cup: अर्शदीप सिंह पर ICC का बड़ा एक्शन, लगा इतना जुर्माना; फाइनल में डेरिल मिचेल को मारी थी गेंद

T20 World Cup 2026: अर्शदीप सिंह पर ICC ने कार्रवाई की है। भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल में 11वें ओवर में गेंद फील्ड करते हुए उन्होंने डेरिल मिशेल की ओर आक्रामक तरीके से फेंकी, जो पैड्स पर लगी। कोड ऑफ कंडक्ट (आर्टिकल 2.9) के लेवल-1 उल्लंघन करने पर ICC ने उनपर जुर्माना लगाया है।

Follow : Google News Icon  
Umpire Richard Illingworth speaks with India's Arshdeep Singh
अर्शदीप सिंह पर लगा जुर्माना | Image: AP

T20 World Cup 2026: स्टार भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से कार्रवाई की गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए ने जुर्माना लगाया है। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच 10 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। भारत ने इस फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता।

दूसरी पारी के 11वें ओवर में अर्शदीप सिंह और न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद अंपायर और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्थिति को शांत कराया। ओवर की पांचवीं गेंद पर अर्शदीप ने गेंद को फील्ड किया और उसे मिशेल की ओर फेंका, गेंद मिशेल की पैड्स पर लगी। ICC ने इसे कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन माना, जो अंतरराष्ट्रीय मैच में किसी खिलाड़ी की ओर या उसके पास गेंद या कुछ और खतरनाक तरीके से फेंकने से संबंधित है।

अर्शदीप पर कितना लगा जुर्माना

यह लेवल 1 का उल्लंघन था। अर्शदीप सिंह को मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। यह उनके पिछले 24 महीनों में पहला उल्लंघन था। मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने प्रस्तावित सजा दी, जिसे अर्शदीप ने स्वीकार कर लिया, इसलिए कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई।

लेवल 1 उल्लंघन की कम से कम सजा आधिकारिक चेतावनी होती है, जबकि अधिक से अधिक सजा 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना और 1-2 डिमेरिट पॉइंट हो सकते हैं। 24 महीनों में 4 या अधिक डिमेरिट पॉइंट जमा होने पर खिलाड़ी को निलंबन का सामना भी करना पड़ सकता है।

Advertisement

अर्शदीप ने माफी मांगी

हालांकि, ओवर खत्म होने पर अर्शदीप और डेरिल मिशेल ने हाथ मिलाया और मैच के बाद भी अर्शदीप ने माफी मांगी।  दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया और इस घटना को भुला दिया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी घटना के बाद माफी मांगी थी। ऑन-फील्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने भी अर्शदीप से बात की थी।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में अर्शदीप सिंह ने अपने चार ओवर के स्पेल में 8.00 की इकॉनमी रेट से 32 रन दिए। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IPL 2026: कब जारी होगा पहले 20 दिन का IPL शेड्यूल, क्यों हो रही है देरी? BCCI सचिव ने बताया

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 10 March 2026 at 17:21 IST