अपडेटेड 15 February 2026 at 16:40 IST

T20 World Cup 2026: कोलंबो में अचानक बिगड़ा मौसम, आसमान में छाए काले बादल; IND-PAK मैच से पहले बारिश होने की कितनी संभावना?

India vs Pakistan Colombo Weather: भारत और पाकिस्तान के बीच आज शाम खेले जाने वाले मुकाबले पर पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस की नजर है। लेकिन, इससे पहले कोलंबो स्टेडियम के ऊपर काले बादल छा गए हैं।

Follow : Google News Icon  
R Premdasa Stadium in Colombo WEATHER IND vs PAK
R Premdasa Stadium in Colombo WEATHER IND vs PAK | Image: AP

T20 World Cup 2026 IND vs PAK Weather Report: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मैच आज रविवार, 15 फरवरी को शाम 7 बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शुरू होने में बस कुछ ही घंटे बचे हुए हैं, लेकिन इससे पहले कोलंबो स्टेडियम के ऊपर काले बादल छा गए हैं।

ऐसे में सभी का सवाल है कि क्या मैच होने तक मौसम बदल जाएगा या फिर बारिश होगी? वहीं, दूसरा सवाल ये है कि अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो क्या दोबारा यह हाई-वोल्टेज मुकाबला हो सकेगा या फिर मैच पर पानी फिर जाएगा?

क्या है फिलहाल मौसम का हाल?

ताजा मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबो में अचानक मौसम बदल गया है और स्टेडियम के ऊपर आसमान में काले बादल छा गए हैं। हवा में नमी 90% है और हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

कोलंबो में 96 प्रतिशत बारिश की संभावना

इसके अलावा, भारत और पाकिस्तान के मैच के दौरान कोलंबो में 96 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई जा रही है। खासतौर पर हाई-वोल्टेज मुकाबला शुरू होने से ठीक पहले तेज बारिश आ सकती है। ऐसे में अगर आज टी20 वर्ल्डकप में IND vs PAK मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो मैच को दोबारा नहीं करवाया जाएगा।

Advertisement

इसका कारण यह है कि वर्ल्ड के ग्रुप मैच या फिर सुपर-8 चरण के मैचों के लिए कोई रिजर्व डे का नियम नहीं है। इसलिए मैच रद्द होने पर मुकाबला दोबारा नहीं हो सकेगा।

दोनों टीमों को मिलेंगे प्वाइंट्स

दूसरा सवाल ये भी है कि अगर यह मोस्ट अवेटेड मुकाबला रद्द हो जाता है, तो प्वाइंट्स का बंटवारा कैसे होगा? तो इसका जवाब यह होगा कि अगर पिच पर एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती और मैच रद्द हो जाता है, तो ICC के नियमों के अनुसार, दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट दे दिए जाएंगे। वहीं अगर मैच हुआ, लेकिन सिचुएशन के हिसाब से पूरा नहीं हो सका, तो DLS (डक-वर्थ लुइस) मेथड से मैच का फैसला किया जा सकता है।

Advertisement

क्या होगी संभावित प्लेइंग-11?

भारत: अभिषेक शर्मा/वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान/ फखर जमां, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।

ये भी पढ़ें:  T20 World Cup: तीन AI, एक मुकाबला... India vs Pakistan मैच पर GroK, ChatGPT और Gemini की भविष्यवाणी, किसकी जीत का कर रहे दावा?
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 15 February 2026 at 16:40 IST