अपडेटेड 15 February 2026 at 14:12 IST

T20 World Cup: तीन AI, एक मुकाबला... India vs Pakistan मैच पर GroK, ChatGPT और Gemini की भविष्यवाणी, किसकी जीत का कर रहे दावा?

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में होने वाले मुकाबले के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। हर कोई जानना चाह रहा है कि इस महामुकाबले में किसकी जीत होगी। जानिए Grok, ChatGPT और Gemini मैच में किसकी जीत का अनुमान लगा रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
India and Pakistan
India and Pakistan | Image: ANI

T20 World cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज, 15 फरवरी को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान के महामुकाबले पर सबकी नजरें टिकी हैं। जब भी क्रिकेट के मैदान पर यह दो टीमें आमने-सामने होती हैं, तो मुकाबला अपने आप हाईवोल्टेज हो जाता है। श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में सुपरसंडे को यह महामुकाबला खेले जाने वाला है। दोनों देशों के लाखों फैंस अपनी-अपनी टीम को मैच में सपोर्ट करते रहे हैं और उनकी जीत का दावा भी कर रहे हैं।

वहीं, मैच से पहले AI की भविष्यवाणियां भी सुर्खियां बटोर रही हैं। तीन प्रमुख AI मॉडल्स- Grok, ChatGPT और Gemini ने इस मैच पर अपनी राय दी है। जानते हैं कौन किस टीम की जीत का दावा कर रहा है?

Grok की भविष्यवाणी: Grok, इस मुकाबले में भारत के पलड़े को भारी मान रहा है। इसका कहना है कि भारत की बैटिंग डेप्थ, मजबूत स्पिन अटैक और हाल के टी20 रिकॉर्ड के चलते भारत 55-60% चांस के साथ जीत सकता है। Grok ने इस महामुकाबले को लेकर यह भी भविष्यवाणी की है कि अगर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी हुई तो भारत 180+ स्कोर बना सकता है, जिसे पाकिस्तान के लिए चेज मुश्किल होगा।

ChatGPT की भविष्यवाणी: बात ChatGPT की करें तो इसने मैच को लेकर अधिक संतुलित दृष्टिकोण अपनाया है। यह भारत को फेवरेट तो बताता है, लेकिन इसका मानना है कि मुकाबला कांटे का हो सकता है। ChatGPT ने भारत को 55 फीसदी और पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 45 फीसदी जीत का अनुमान जताया है।

Advertisement

Gemini की भविष्यवाणी: Gemini भारत की हालिया फॉर्म और अनुभव को देखते हुए इसे क्लियर फेवरेट मान रहा है। यह कहता है कि भारत की ऑल-राउंड क्षमता और प्रेशर हैंडलिंग काफी बेहतर है। Gemini का दावा है कि 65% चांस है कि भारत यह मैच जीतेगा, खासकर अगर स्पिनर्स मिडिल ओवर्स में हावी रहे। अगर ओपनर्स ने बड़ा पार्टनरशिप किया तो पाकिस्तान का पलड़ा भी भारी हो सकता है।

अभिषेक शर्मा कितना स्कोर बनाएंगे?  

भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा पर भी सबकी नजरें हैं। वे इस मैच में कितने रन बनाएंगे, इसको लेकर तीनों AI प्लेटफॉर्म ने भी अनुमान जताया है। Grok ने अभिषेक को इस मैच का संभावित गेम-चेंजर बताया और अनुमान लगाया कि वह 40 से 60 रन बन सकता हैं। शुरुआत अच्छी मिलने पर 70 रन से ज्यादा भी बनाने की बात कही गई। वहीं ChatGPT ने अभिषेक के लिए 25 से 40 रन को प्रिडिक्शन किया है। Gemini का अनुमान है कि अभिषेक इस मैच में 30 से 50 रन की आक्रामक पारी खेल सकते हैं।

Advertisement

तीनों प्रमुख मॉडल्स ने इतिहास और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत की जीत की संभावनाएं जता रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इंडिया का पलड़ा काफी भारी है। अब तक टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का कुल आठ बार आमना-सामना हुआ है। इसमें से सात भारत ने जीते हैं जबकि पाकिस्तान एक ही मैच जीत पाया है। पाकिस्तान ने भारत को साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में हराया था।

भारत बनाम मैच के लिए AI ने तो केवल अनुमान लगाए हैं। क्रिकेट अनिश्चितताओं से भरा खेल है। मैदान पर कभी भी कुछ भी हो सकता है। इसलिए देखना होगा कि इस रोमांचक मुकाबले में कौन बाजी मारता है?

यह भी पढ़ें: कौन है Aira Rawat? T20 वर्ल्ड कप में 'स्टैंड्स वाली लड़की' ने लूटी लाइमलाइट, अब परफेक्शन पर उठ रहे सवाल, लोग बोले- ये AI…

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 15 February 2026 at 14:03 IST