अपडेटेड 20 February 2026 at 09:24 IST

T20 World Cup 2026: भारत से हारने के बाद PAK टीम में सबकुछ ठीक नहीं? हेड कोच से भ‍िड़े कप्तान; भरे स्‍टेडियम में कर दी घटिया हरकत- VIDEO

नामीबिया के खिलाफ मैच के दौरान पाकिस्तानी डगआउट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इसमें हेड कोच माइक हेसन और कप्तान सलमान आगा किसी मुद्दे पर गुस्से से लाल नजर आ रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
T20 World Cup 2026 dispute in pakistan Camp? Captain Salman Agha fight head Coach Mike Hesson video viral
भारत से हारने के बाद PAK टीम में सबकुछ ठीक नहीं? हेड कोच से भ‍िड़े कप्तान; कर दी घटिया हरकत- VIDEO | Image: X

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है, लेकिन ज्यादातर गलत कारणों से। भारत के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में 61 रनों की करारी शिकस्त झेलने के बाद पाकिस्तानी टीम पर आलोचनाओं की बौछार हो रही है। हालांकि, ग्रुप-ए के अंतिम लीग मैच में नामीबिया को 102 रनों से धूल चटाकर पाकिस्तान ने सुपर-8 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। लेकिन इस शानदार जीत से ज्यादा ध्यान खींच रहा है हेड कोच माइक हेसन और कप्तान सलमान आगा के बीच डगआउट में हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नामीबिया के खिलाफ मैच के दौरान पाकिस्तानी डगआउट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इसमें हेड कोच माइक हेसन और कप्तान सलमान आगा किसी मुद्दे पर गुस्से से लाल नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान आगा बाबर आजम के बगल में खड़े हैं, जबकि हेसन बाबर के ठीक पीछे दिख रहे हैं। हेसन द्वारा कुछ कहे जाने पर आगा अपना कंट्रोल खो बैठे और हाथ में पकड़ी पानी की बोतल को जोर से जमीन पर पटक दिया। यह नजारा पाकिस्तानी टीम के आंतरिक कलह को उजागर करता प्रतीत हो रहा है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की आलोचना

पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रियांक पांचाल ने इस वीडियो पर एक्स (पूर्व ट्विटर) पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'दर्दनाक' बताया। उन्होंने लिखा, "माइक हेसन और सलमान आगा की यह बहस बेहद दुखद है। हेसन क्रिकेट के सबसे तेज दिमागों में शुमार हैं। अगर पाकिस्तान आर्थर, कर्स्टन और गिलेस्पी जैसे अनुभवी विदेशी कोचों को वह सम्मान नहीं दे सकता, जो वे हकदार हैं, तो उन्हें टीम में न रखें।" पांचाल का यह बयान पाकिस्तानी क्रिकेट कल्चर पर सवाल खड़े कर रहा है, जहां कोच और खिलाड़ियों के बीच तनाव की खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

Advertisement

सुपर-8 में पाकिस्तान का मुश्किल सफर, न्यूजीलैंड से पहला मुकाबला

सुपर-8 स्टेज में पहुंची पाकिस्तानी टीम को अब कड़ी चुनौतियों का सामना करना है। उनका पहला मैच 21 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। इसके बाद 25 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ंत होगी। सुपर-8 का अंतिम लीग मैच पाकिस्तान का 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में ही होगा। इन मुकाबलों में पाकिस्तान को अपनी फॉर्म में सुधार करना होगा, वर्ना सेमीफाइनल का सपना अधूरा रह सकता है।

Advertisement

सुपर-8 में पाक‍िस्तान का कौन सा ग्रुप

ग्रुप 1: भारत, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका
ग्रुप 2: पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड

ग्रुप 1 का पूरा शेड्यूल

  • 22 फरवरी: भारत vs साउथ अफ्रीका (नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम, अहमदाबाद, शाम 7 बजे)
  • 23 फरवरी: जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज ( वानखेड़े स्टेड‍ियम, मुंबई, शाम 7 बजे)
  • 26 फरवरी: साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज (नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम, अहमदाबाद,दोपहर 3 बजे)
  • 26 फरवरी: भारत vs जिम्बाब्वे (एमए च‍िदम्बरम स्टेड‍ियम, चेन्नई, शाम 7 बजे)
  • 1 मार्च: जिम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीका  (अरुण जेटली स्टेड‍ियम, द‍िल्ली, दोपहर 3 बजे)
  • 1 मार्च: भारत vs वेस्टइंडीज (ईडन गार्डन्स, कोलकाता, शाम 7 बजे)

ग्रुप 2 का पूरा शेड्यूल और पाकिस्तान के मैच

  • 21 फरवरी: न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान (आर प्रेमदासा स्टेड‍ियम, कोलंबो, शाम 7 बजे)
  • 22 फरवरी: इंग्लैंड vs श्रीलंका (पल्लेकेले क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेड‍ियम, पल्लेकेले, दोपहर 3 बजे)
  • 24 फरवरी: इंग्लैंड vs पाकिस्तान (पल्लेकेले क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेड‍ियम, पल्लेकेले, शाम 7 बजे)
  • 25 फरवरी: न्यूजीलैंड vs श्रीलंका (आर प्रेमदासा स्टेड‍ियम, कोलंबो, शाम 7 बजे)
  • 27 फरवरी: इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड (आर प्रेमदासा स्टेड‍ियम, कोलंबो, शाम 7 बजे)
  • 28 फरवरी: पाकिस्तान vs श्रीलंका (पल्लेकेले क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेड‍ियम, पल्लेकेले, शाम 7 बजे) 

इसे भी पढ़ें- पार्लर की आड़ में ड्रग्स का काम, 'मैडम जहर' नाम...लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन खुशनुमा गिरफ्तार; BF बॉबी कबूतर संग करती थी 'काला काम'
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 20 February 2026 at 09:24 IST