पार्लर की आड़ में ड्रग्स का काम, 'मैडम जहर' नाम...लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन खुशनुमा गिरफ्तार; BF बॉबी कबूतर संग करती थी 'काला काम'

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ी एक और लेडी डॉन को दबोच लिया है। खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को उसके बॉयफ्रेंड बॉबी कबूतर के साथ गिरफ्तार किया गया, जो गैंग का प्रमुख गनमैन और हथियार सप्लायर है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Lawrence Bishnoi gang lady don madam jahar khusnuma ansari arrested
ब्‍यूटी पार्लर की आड़ में ड्रग्स का काम, 'मैडम जहर' नाम...लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन खुशनुमा गिरफ्तार; BF बॉबी कबूतर संग करती थी 'काला काम' | Image: Instagram

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ी एक और लेडी डॉन को दबोच लिया है। खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को उसके बॉयफ्रेंड बॉबी कबूतर के साथ गिरफ्तार किया गया, जो गैंग का प्रमुख गनमैन और हथियार सप्लायर है। खुशनुमा अंसारी को गैंग में 'मैडम जहर' के नाम से जाना जाता है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने महिपालपुर फ्लाईओवर के पास से नेहा, बॉबी कबूतर उर्फ महफूज और उनके दो गुर्गों मोहम्मद राजी खान व शाहबाज को ड्रग्स के साथ पकड़ा।

नेहा नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में ब्यूटी पार्लर चलाती थी, जिसकी आड़ में गैंग की अवैध गतिविधियां संचालित होती थीं। दोनों NDPS एक्ट समेत कई धाराओं के तहत आरोपी बनाए गए हैं, और पूछताछ में हाशिम बाबा गैंग से ड्रग्स कनेक्शन उजागर हो रहा है।

बॉबी कबूतर की भूमिका

बॉबी कबूतर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को अवैध हथियार मुहैया कराने वाला मुख्य कड़ी है, जो नेपाल-भारत बॉर्डर से गिरफ्तार सलीम पिस्टल (पाक ISI से जुड़े) से हथियार खरीदता था। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (मई 2022), दिशा पाटनी के घर फायरिंग, नादिर शाह मर्डर और सीलमपुर डबल मर्डर जैसी घटनाओं में उसके हथियारों का इस्तेमाल हुआ। पुलिस के अनुसार, बॉबी ने मूसेवाला की हत्या से पहले उनकी मूवमेंट और रूट की रेकी की थी, जो शाहरुख गैंगस्टर से जुड़ी जानकारी हमलावरों तक पहुंचाई।

Advertisement

लॉरेंस गैंग में लेडी डॉन्स का नेटवर्क

नेहा और बॉबी 7 साल से जुड़े हैं, और नेहा गैंग के ड्रग्स व हथियार कारोबार में सक्रिय थी। इससे पहले चंडीगढ़ की दीपा, हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान (जो जेल में बंद) जैसी लेडी डॉन्स पकड़ी जा चुकी हैं, जो गैंग के ऑपरेशंस संभालती थीं। टेक्निकल सर्विलांस व खुफिया इनपुट से आरोपी फर्जी पहचान बदलते रहने के बावजूद पकड़े गए। स्पेशल सेल अब नेहा से गैंग के नए ड्रग्स व आर्म्स कनेक्शनों के राज उगलवा रही है। ये गिरफ्तारियां लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लगे झटकों की कड़ी हैं, जिससे बड़े खुलासे की उम्मीद है।

Advertisement

खुशनुमा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर नजर डालें तो वहां ब्यूटी टिप्स, रील्स और ग्लैमरस तस्वीरें दिखती हैं। लेकिन पुलिस का दावा है कि यही प्रोफाइल कम्युनिकेशन का जरिया भी बनती थी। बॉबी कबूतर का इलाका- चौहान बांगर... घनी गलियों और आपस में जुड़ी छतों के लिए जाना जाता है। पुलिस के मुताबिक, कई बार रेड के दौरान वह छतों के रास्ते भाग निकला। स्थानीय रिश्तेदारों और साथियों की मदद से वह सालों तक गिरफ्तारी से बचता रहा। महिपालपुर की उस रात की गिरफ्तारी ने कई परतें खोल दी हैं। बॉबी कबूतर की कहानी तो पुरानी थी, लेकिन खुशनुमा उर्फ नेहा का नाम सामने आने से साफ है कि अपराध की दुनिया में चेहरे बदल रहे हैं- रणनीतियां भी।

इसे भी पढ़ें- 'आपका 6 मुझे 9 भी तो लग सकता है' AI समिट में 'चाइनीज माल' चेप कर गलगोटिया यूनिवर्सिटी की थू-थू कराने वाली प्रोफेसर नेहा का इस्‍तीफा
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड