Sanju Samson: पिता को लगाया गले, मां को चूमा... वर्ल्ड कप जीत के हीरो संजू सैमसन हुए भावुक, परिवार के लिए लिखा इमोशनल नोट- VIDEO

T-20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो बने संजू सैमसन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए खूब सराहना मिल रही है। इस जीत का श्रेय उन्होंने अपने परिवार को दिया। साथ ही परिवार का आभार जताते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Sanju Samson
Sanju Samson | Image: Instagram

Sanju Samson: 8 मार्च 2026 को भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए ICC T-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। भारतीय टीम को यह ऐतिहासिक जीत दिलाने में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की अहम भूमिका रही।

संजू सैमसन ने टीम इंडिया को न सिर्फ फाइनल में पहुंचाया, बल्कि सुनिश्चित किया कि भारत जीत की ट्रॉफी भी उठा सके। संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए टूर्नामेंट में सिर्फ पांच मैच खेले और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बने। इसके अलावा वो पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्हें आईसीसी पुरुष या महिला वर्ग के किसी टूर्नामेंट में अपनी टीम की तरफ से चार मैंचों में बाहर रहने के बावजूद 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। 

जीत के बाद परिवार से यूं मिले संजू सैमसन

इस जीत के बाद संजू सैमसन अपने परिवार से मिले। इसकी झलक उन्होंने अपने पोस्ट में दिखाई। संजू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने पिता को गले लगाया। वहीं मां ने उन्हें देखते ही चूम लिया। इस दौरान का पल बेहद भावुक कर देने वाला रहा। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने भावुक पोस्ट भी लिखा। साथ ही सपोर्ट के लिए परिवार का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

मुझे प्लेयर बनाने के लिए मां-पापा को धन्यवाद- संजू

उन्होंने लिखा, 'मेरे पिता और मां को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझे खिलाड़ी बनने की अनुमति दी और सिखाया... इस खेल से प्यार और सम्मान करने से मुझे एक खास जिंदगी मिली है। मेरे भाई सैली का भी शुक्रिया, जो मेरे साथ हमेशा रहे और जब मैंने पहली बार गेंद का सामना किया, तब से मेरा साथ दिया। मेरे छोटे भाई श्री नाहजी को भी शुक्रिया।'

Advertisement

पत्नी के लिए इमोशनल नोट में क्या लिखा?

संजू सैमसन के इस पोस्ट ने फैंस को भावुक कर दिया। इससे पहले उन्होंने अपनी पत्नी के नाम भी खास मैसेज लिखा था। उन्होंने पत्नी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'जिस दिन से मैं तुमसे मिला, तब से लेकर आज के दिन तक... मेरे साथ रहने, मुझे वैसे ही प्यार करने और मेरे साथ पूरी तरह से सच्चे और ईमानदार रहने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया।

उन्होंने इमोशनल पोस्ट में पत्नी पर प्यार लुटाते हुए आगे लिखा, 'चाहे मैं बाहर की दुनिया के लिए कुछ भी रहा हो... तुमने मेरी सबसे अच्छी साइड देखी, मेरी सबसे बुरी साइड देखी, तुमने सब कुछ देखा और फिर भी मेरे साथ मजबूती से खड़ी रहीं..!! मेरी जिंदगी में क्रिकेट की कितनी अहमियत है, यह समझने और इसे तुम्हारे लिए भी वैसा ही बनाने के लिए शुक्रिया...। तुमने भी उसी जुनून और तेजी से चाहा और सपना देखा जैसा मैंने इस पल के लिए देखा था...। मेरी प्यारी पत्नी का बहुत-बहुत शुक्रिया।' 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya: जीत के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड संग की हदें पार! VIDEO देख यूजर्स करने लगे ट्रोल; आखिर किस हरकत पर मचा है हंगामा?

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड