अपडेटेड 11 March 2026 at 09:01 IST

Hardik Pandya: जीत के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड संग की हदें पार! VIDEO देख यूजर्स करने लगे ट्रोल; आखिर किस हरकत पर मचा है हंगामा?

Hardik Pandya Mahieka Sharma: T-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने 96 रनों से एकतरफा जीत हासिल की। भारत ने जैसे ही न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब जीता, तो खिलाड़ियों संग देशवासियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस बीच, टीम इंडिया जश्न में डूबी नजर आई। वहीं हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड संग अलग ही मस्ती में दिखे। लेकिन उनकी एक हरकत के कारण उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

Follow : Google News Icon  
Hardik Pandya Mahieka Sharma
Hardik Pandya Mahieka Sharma | Image: X/Screengrab

Hardik Pandya Mahieka Sharma: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन का खिताब हासिल किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरते ही पूरा देश जश्न में सराबोर हो गया। स्टेडियम में मौजूद लाखों फैंस भारतीय टीम को चीयर करने लगे। वहीं खिलाड़ियों के चेहरे पर अलग ही खुशी थी।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य ग्राउंड पर आ गए और जीत के लिए बधाई देने लगे। जश्न के बीच हर किसी की निगाहें टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर जा टिकीं। मैच खत्म होते ही माहिका भी ग्राउंड पर आ गईं, जिन्हें देख हार्दिक इतने बेपरवाह हो गए कि उन्हें स्टेडियम में मौजूद लाखों की संख्या में दर्शक भी नजर नहीं आए। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए गर्लफ्रेंड को किस कर लिया। लेकिन हद तो तब हो गई जब वो बीच ग्राउंड पर बने स्टेज पर खुद तो लेटे ही, साथ ही माहिका को भी लेटा दिया।

हार्दिक किस हरकत पर हुए ट्रोल?

टीम इंडिया के 'हीरो' हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड का ये वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। जश्न के नाम पर हार्दिक की ये 'हरकत' फैंस को कतई रास नहीं आई। इसी क्लिप को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

‘मर्दाया’ भूल गए टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर?

जाहिर है कि हार्दिक से पहले भी कई खिलाड़ियों का परिवार उन्हें सपोर्ट करने मैदान में पहुंच चुका है। विराट कोहली एक अच्छा उदाहरण हैं, जिन्हें सपोर्ट करने के लिए अनुष्का शर्मा अनगित बार स्टेडियम में पहुंचीं। विराट के मैच जीतने या शतक लगाने पर कपल ने भी अपने प्यार का इजहार किया, लेकिन उनके इजहार में हमेशा ही एक 'मर्यादा' देखी गईं।

Advertisement

जाहिर है कि स्टेडियम में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम की जर्सी में थे। ऐसे में पूरे देश की निगाहें उन पर थी। इतना ही नहीं, उनकी फैन फॉलोइंग की फहरिस्त काफी लंबी है, जिसमें सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल है। नेटिजंस का इस लिहाज से कहना है कि उन्हें इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें अपने फैंस तक किस तरह का मैसेज पहुंचाना है।

रिलेशनशिप में कब आए हार्दिक-माहिका?

बता दें कि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा पिछले साल ही रिलेशनशिप में आए हैं। इसके बाद से माहिका तकरीबन हर मैच में हार्दिक को सपोर्ट करते देखी गई हैं। यही नहीं, अब दोनों खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। इसकी झलक उनके सोशल मीडिया पोस्ट में बखूबी देखने को मिलती है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: हार्दिक-माहिका का रोमांटिक मोमेंट! मैदान पर KISS, पांड्या बोले- जब से मेरी जिंदगी में आई…

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 11 March 2026 at 08:14 IST