
T20 World Cup: हार्दिक-माहिका का रोमांटिक मोमेंट! मैदान पर KISS, पांड्या बोले- जब से मेरी जिंदगी में आई...
Hardik Pandya-Mahieka Sharma: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया। जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें हार्दिक पांड्या खुशी से झूमते नजर आए। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने उन्हें मैदान पर ही किस कर लिया।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर लगे पुराने दाग को मिटाते हुए टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया।
Image: X- BCCI
इस जीत के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वो मैदान पर ही साथी खिलाड़ी ईशान किशन संग तिरंगा लेकर झूमने लगे। वायरल वीडियो में उन्हें तिरंगा ओढ़े डांस करते देखा गया।
Image: X- BCCIAdvertisement
पूरे टूर्नामेंट के दौरान हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका उन्हें सपोर्ट करते नजर आईं। यही नहीं, मैच के बाद हार्दिक की खुशी देख वो खुद को रोक नहीं पाई और उनकी जीत के जश्न में अनोखे अंदाज में शामिल हुईं।
Image: X- BCCI
माहिका ने बीच मैदान ही पांड्या को किस कर लिया। टीम इंडिया की जीत के बाद हार्दिक ने खुलेआम गर्लफ्रेंड पर प्यार लुटाया। उन्होंने कहा कि जब से माहिका उनकी जिंदगी में आई हैं, तब से लगातार जीत मिल रही है।
Image: X/ScreengrabAdvertisement
उन्होंने इंटरव्यू के दौरान गर्लफ्रेंड माहिका की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'यही हैं हमारी मिसेज।' उनकी बात सुन हर कोई हैरान रह गया। जाहिर कि मिसेज शब्द आमतौर पर पत्नी के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
Image: X/Screengrab
हार्दिक-माहिका पिछले साल ही रिलेशनशिप में आए हैं। इसके बाद से माहिका हर मैच में हार्दिक को सपोर्ट करते देखी गईं। अब ऑलराउंडर ने जिस तरह गर्लफ्रेंड पर दिल खोलकर प्यार लुटाया उससे फैंस सरप्राइज रह गए।
Image: Instagram
टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की बात करें तो, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर 96 रनों से एकतरफा जीत हासिल की।
टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। लेकिन 256 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में महज 159 रनों पर ही सिमट गई।
Image: X- BCCI