अपडेटेड 18 January 2024 at 19:32 IST

Suryakumar ने हॉस्पिटल से उठाया रोहित शर्मा के शतक का लुत्फ, फिर कह दी बड़ी बात

Rohit Sharma के शतक को विदेश में इलाज करवा रहे सूर्यकुमार यादव ने पूरे मजे से देखा और इसका लुत्फ उठाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया।

Follow : Google News Icon  
SuryaKumar reaction on Rohit sharma century
SuryaKumar reaction on Rohit sharma century | Image: X/ Instagram

IND vs AFG 3rd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली। रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में नाबाद 121 रनों की पारी खेली और सुपर ओवर के दौरान चौके-छक्कों की बरसात की। रोहित शर्मा के शतक को विदेश में इलाज करवा रहे सूर्यकुमार यादव ने पूरे मजे से देखा और इसका लुत्फ उठाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया।

खबर से जुड़ी तीन अहम बातें...

  • भारत-अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में देखने को मिला हाई वोल्टेज ड्रामा
  • डबल ओवर में खत्म हुआ मुकाला, रोहित-रिंकू ने खेली शानदार पारी 
  • रोहित शर्मा के शतक को देख सूर्यकुमार यादव ने कही बड़ी बात

चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया के 22 रन पर 4 विकेट गिर गए थे जिसके बाद से रोहित शर्मा ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 212 पहुंचाया। इस दौरान रोहित शर्मा ने अपना शतक और रिंकू सिंह ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया। टी20 क्रिकेट में ये रोहित शर्मा का पांचवां शतक था और ऐसा करने के साथ ही वे टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

रोहित शर्मा ने सुपर ओवर में भी कई बड़े शॉट्स लगाए। भले वे रोहित शर्मा के खाते में नही जुड़े पर तीसरे टी20 में भारत को जीत दिलाने में ये काफी अहम साबित हुए। आईपीएल और टीम इंडिया में रोहित शर्मा के साथी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने उनकी शतकीय पारी का अस्पातल में जमकर मजा लिया और उन्हें खूब चीयर किया। हिटमैन का शतक पूरा होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा का वीडियो शेयर किया। सोशल मीडिया पर सूर्या का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वे अस्पताल से मैच का आनंद ले रहे हैं।  

Suryakumar Yadav Instagram Story

रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

बेंगलुरु में अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर ओवर में रोमांचक जीत के बाद रोहित शर्मा टी-20 में भारत के कप्तान के रूप में सर्वाधिक जीत के मामले में एमएस धोनी से आगे निकल गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व में भारत की यह 54 टी20 मैचों में 42वीं जीत है। इसके साथ ही हिटमैन इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इसके साथ ही रोहित ने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। धोनी के नेतृत्व में भारत ने 72 में से 41 टी20 मैच जीते थे। 

Advertisement

यह भी पढ़ें-IND vs AFG: Rohit Sharma की कप्तानी का नहीं कोई जवाब, तोड़ दिया धोनी का ये महारिकॉर्ड - Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 18 January 2024 at 19:32 IST