'अब आप मेरी...', वैभव सूर्यवंशी के 204 रन की पारी के मुरीद हुए सहवाग-सूर्यकुमार और अश्विन, कही ये बड़ी बात

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड तोड़ पारी के बाद उन्हें कई दिग्गज खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी हैं। टी20 के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव से लेकर टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने जमकर तारीफ की है।

Suryakumar Yadav to Ravichandran Ashwin and Virender Sehwag hail Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी के 204 रन की पारी के मुरीद हुए सहवाग-सूर्यकुमार और अश्विन, कही ये बड़ी बात | Image: ANI/Republic

मंगलवार (24 नवंबर) को दोहा में ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के ग्रुप B मुकाबले में, भारत A और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच हुए मैच के दौरान 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड तोड़े। उनकी इस शानदार पारी की टी20 के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव, रविचंद्रन अश्विन और वीरेंद्र सहवाग ने जमकर तारीफ की है। सूर्यकुमार ने तो इस युवा खिलाड़ी को अपनी "प्रेरणा" तक बता दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक और दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 15 साल के इस खिलाड़ी ने 53 गेंदों पर 204 रन बनाए। उन्होंने लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक (28 गेंदों में), 150 रन (40 गेंदों में) और दोहरा शतक (52 गेंदों में) बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

वैभव, अब तुम मेरी प्रेरणा हो-सूर्यकुमार यादव

वैभव सूर्यवंशी की असाधारण पारी पर प्रतिक्रिया देते हुए, भारत के 2026 टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्हें अपनी प्रेरणा बताया है। सूर्या ने एक्स पर लिखा "वैभव सूर्यवंशी, अब तुम मेरी प्रेरणा हो। क्या शानदार खिलाड़ी हो! #स्पेशल।"

वैभव और प्रियांश आर्य के मुरीद हुए अश्विन

भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी इस युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। इससे पहले मंगलवार को, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ मैच के दौरान प्रियांश ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 68 गेंदों में 181 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 19 छक्के शामिल थे। उन्होंने 266 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए।

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन ने एक्स पर लिखा "क्या कमाल है! यह तो अविश्वसनीय है। आज प्रियांश और अब यह होनहार खिलाड़ी! इन लड़कों की बल्लेबाजी देखकर यह एहसास होता है कि इस खेल में लगातार कितना टैलेंट और काबिलियत सामने आ रही है।"

वीरेंद्र सहवाग ने क्या कहा?

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी इस 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की और इन शानदार आंकड़ों की तुलना एक वीडियो गेम से की। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, "53 गेंदों में 204 रन! 28 छक्के! यहाँ तक कि 'EA स्पोर्ट्स क्रिकेट' गेम में भी ऐसा होना अविश्वसनीय होता। क्या कमाल का खिलाड़ी है!"

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी की 204 रन की धमाकेदार पारी

सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक और दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 15 साल के इस खिलाड़ी ने 53 गेंदों पर 204 रन बनाए। उन्होंने लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक (28 गेंदों में), 150 रन (40 गेंदों में) और दोहरा शतक (52 गेंदों में) बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

उनकी इस पारी की बदौलत इंडिया A ने सिर्फ पांच ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए। टीम के कुल 254 रनों में से 204 रन अकेले सूर्यवंशी ने बनाए, जिससे इंडिया A ने 250 रनों के लक्ष्य को 14.2 ओवर में हासिल कर सात विकेट से जीत दर्ज की। उन्होंने UAE के खिलाफ 28 छक्के भी लगाए, जो प्रोफेशनल क्रिकेट की किसी एक पारी में लगाए गए सबसे ज़्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है।

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंद पर दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास तो CM सम्राट चौधरी की आई प्रतिक्रिया, कहा- पूरे देश का मान बढ़ाया, नितिन नवीन ने क्या कहा?

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड