IND vs NZ Final: T20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले भारत और न्यूजीलैंड के कप्तानों के बीच क्या हुआ? सैंटनर के बयान पर अब सूर्या ने दिया जवाब

IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हुंकार भरी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कीवी कप्तान पर करारा प्रहार किया है।

Follow : Google News Icon  
IND vs NZ Final
T20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले भारत और न्यूजीलैंड के कप्तानों के बीच क्या हुआ? | Image: Social media

IND vs NZ Final: क्रिकेट फैंस अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि रविवार, 8 मार्च को टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए खिताबी मुकाबला शुरू होने वाला है। 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस अहम मुकाबले से पहले दोनों टीमों के कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर पर तीखा प्रहार किया है। इससे पहले कीवी कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि 'कुछ लोगों का दिल तोड़कर अगर हम फाइनल जीतते हैं तो कोई दिक्कत नहीं है।' सैंटनर के बयान पर कप्तान सूर्या के तीखा पलटवार किया है।

दिल तोड़ने भी पड़े तो कोई....-मिचेल सैंटनर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच से एक दिन पहले (7 मार्च) को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि 'ट्रॉफी जीतने के लिए उन्हें कुछ भारतीय फैन्स के दिल तोड़ने भी पड़ें तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं होगी।' सैंटनर के इस बयान के बाद अब टीम इंडिया के कप्तान सूर्या ने तीखा पलटवार किया है।

हर कोई एक ही लाइन कह रहा है-सूर्यकुमार

कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर के बयान के बाद जब सूर्यकुमार यादव से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सैंटनर की चेतावनी के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 'सब एक ही तरह की डायलॉग चिपका रहे हैं, कुछ अलग भी तो बोलो।' उन्होंने आगे कहा कि भारतीय खिलाड़ी T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हैं और ड्रेसिंग रूम में अच्छा माहौल है। यह एक खास एहसास है। और हर कोई बहुत उत्साहित है। हमारे ग्रुप में बहुत अच्छा माहौल है। हम बड़े फाइनल का इंतजार कर रहे हैं।'

Advertisement

भारत vs न्यूजीलैंड टी20 में हेड टू हेड

दोनों टीमों के बीच फाइनल से पहले टी20 मैचों के बारे में बात करें तो दोनों के बीच कुल 30 मैच खेला गया है। इन 30 मुकाबले में से टीम इंडिया को 18 मैचों में जीत मिली है, वहीं, कीवियों को 11 मैच में जीत मिली है, जबकि एक मैच बारिश के वजह से रद्द हुआ था। इन आंकड़ों को देखने के बाद टी20 में भारत का पलड़ा एकतरफा भारी नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ Final: देश में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का चढ़ा बुखार तो फैंस को रेलवे ने दे दी खुशखबरी; इन शहरों से अहमदाबाद के लिए चलेगी विशेष ट्रेन
 

Advertisement
Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड