IND vs NZ Final: देश में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का चढ़ा बुखार तो फैंस को रेलवे ने दे दी खुशखबरी; इन शहरों से अहमदाबाद के लिए चलेगी विशेष ट्रेन
India vs New Zealand Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले T20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल के लिए दिल्ली और मुंबई से अहमदाबाद तक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

India vs New Zealand Final: रविवार, 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर देशभर में क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस अहमदाबाद पहुंच रहे हैं, जिसके चलते फ्लाइट के टिकट बहुत ही महंगे में मिल रहे हैं। फ्लाइट टिकट की बढ़ती कीमत से क्रिकेट प्रेमियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए भारतीय रेलवे एक शानदार तोहफा लेकर आया है। जी हां, अहमदाबाद में क्रिकेट फैंस की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आर्थिक नागरी यानी मुंबई से स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। ऐसे में आप भी मैच देखने अहमदाबाद जाना चाहते हैं, तो फटाफट इस ट्रेन को पकड़ लीजिए।
नई दिल्ली से एक ट्रेन और मुंबई से दो ट्रेन
अगर आप भी अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने के लिए ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए मुंबई से दो ट्रेन और नई दिल्ली से एक स्पेशल ट्रेन चलने वाली है। फटाफट ट्रेन संख्या, टाइम और तारीख नोट कर लें।
नई दिल्ली से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन
- ट्रेन नंबर-04062
- कहां से खुलेगी ट्रेन-नई दिल्ली रेलवे स्टेशन।
- ट्रेन खुलने का समय-रात 11:45 बजे।
- ट्रेन पहुंचने का समय-दोपहर 2:30 बजे साबरमती स्टेशन
- श्रेणी-3rd AC और 2nd AC श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी
- डिब्बे-ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए गए हैं।
- ट्रेन दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर स्टेशन होते हुए जाएगी।
मुंबई से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन
- ट्रेन संख्या-09029
- बांद्रा टर्मिनस - अहमदाबाद। एसी सुपरफास्ट स्पेशल।
- 08.03.2026 (रविवार) - 1 ट्रिप।
- बांद्रा टर्मिनस - 00:05 बजे।
- अहमदाबाद पहुंचने का समय- 08:40 बजे।
- वाया: सूरत, वडोदरा।
मुंबई से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन
- ट्रेन संख्या 09043- बांद्रा टर्मिनस - अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल।
- तारीख-09.03.2026 (सोमवार) – 1 ट्रिप।
- बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान – 14:30 बजे।
- अहमदाबाद आगमन – 22:55 बजे।
- वाया: सूरत, वडोदरा।