IND vs USA T20: बीच मैच में कोच गंभीर की एक सलाह ने पलट दिया गेम, अमेरिका के खिलाफ ऐसे जीती टीम इंडिया; कप्तान सूर्या ने किया खुलासा
IND vs USA T20 World Cup: फरवरी 7 को भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्व कप 2026 ग्रुप ए का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को भारत ने 29 रन से जीत लिया है। मैच में कप्तान सूर्यकुमार ने शानदार पारी खेली।
- खेल समाचार
- 3 min read

IND vs USA T20 World Cup: टीम इंडिया ने 7 फरवरी, 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ अपने टी20 विश्व कप अभियान जीत से शुरुआत की। मैच से पहले भारतीय प्रशंसकों को उम्मीद थी कि मैच में रनों का ढेर लगेगा, क्योंकि भारत का हालिया फॉर्म शानदार रहा था।
अमेरिका के खिलाफ जब भारत को बैटिंग मिला तो फैंस को और भी अधिक उत्साह था कि मुंबई में रनों की बारिश देखने को मिलेगी, क्योंकि अभिषेक शर्मा से लेकर ईशान किशन और तिलक वर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे थे। हालांकि, ऐसा कुछ हुआ नहीं और एक के बाद एक भारत के विकेट गिरते चले गए। एक समय 13वें ओवर में भारतीय टीम 77 रन पर 6 विकेट खो बैठी थी।
एक तरफ से लगातार विकेट गिरते रहे और दूसरी तरफ कप्तान सूर्यकुमार क्रीज पर डटे रहे। सभी फैंस को उम्मीद थी कि सूर्यकुमार अपनी टीम को विपक्षी टीम के सामने एक सम्मानजनक लक्ष्य खड़ा करने में मदद करेंगे। कप्तान ने अपनी इस उम्मीद पर खरा उतरते हुए 49 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए और भारत ने अमेरिका को 162 रन का लक्ष्य दिया। मैच के बाद, सूर्यकुमार यादव ने बताया कि 14वें ओवर में कोच गौतम गंभीर ने उन्हें क्या सलाह दी थी, जिससे उन्हें टीम को सम्मानजनक लक्ष्य बनाने में काफी मदद मिली।
गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार को क्या सलाह दी?
मैच के बाद के प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने बताया कि कोच ने 14वें ओवर में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मैदान पर आए और उन्होंने अंत तक बल्लेबाजी करने की कोशिश करने को कहा।
Advertisement
सूर्यकुमार यादव ने कहा 'मुझे हमेशा लगता था कि अंत तक बल्लेबाजी करने के लिए एक बल्लेबाज की जरूरत है। मुझे कभी नहीं लगा कि यह 180-190 रन वाली विकेट है। मुझे लगता था कि यह 140 रन वाली विकेट है, लेकिन फिर 14वें ओवर के बाद ब्रेक के दौरान गौती भाई (गौतम गंभीर) ने भी मुझसे कहा, 'बस अंत तक बल्लेबाजी करने की कोशिश करो, तुम कभी भी लक्ष्य हासिल कर सकते हो।'
आगे सूर्यकुमार ने कहा 'सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैंने अपना अधिकांश क्रिकेट मुंबई में, इसी विकेट पर और मुंबई क्रिकेट के मैदानों पर खेला है। इसलिए मुझे पता है कि इस तरह के विकेटों पर बल्लेबाजी कैसे की जाती है।'
भारत ने अमेरिका को 29 रनों से हराया
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने USA के खिलाफ नाबाद 84 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका को बस 132 रन पर ही रोक दिया। टी20 मैच में वापसी करते हुए मोहम्मद सिराज ने इस मैच सबसे अधिक 3 विकेट अपने नाम किए। भारत ने इस मैच को 29 रन से जीतकर टीम इंडिया ने 2026 टी20 विश्व कप अभियान जीत से शुरू की।