T20 World Cup: वर्ल्ड कप जीतते ही ट्रॉफी लेकर बजरंगबली की शरण में पहुंचे सूर्यकुमार यादव, जय शाह- गंभीर रहे मौजूद

T20 World Cup 2026: नरेंद्र मोदी स्टेडियन में इतिहास रचने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ जय शाह और गौतम गंभीर भी मौजूद रहे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Suryakumar Yadav reached Hanuman Temple
हनुमान मंदिर पहुंचे सूर्यकुमार यादव | Image: X- ANI

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया जमकर सेलिब्रेट करती नजर आई। सभी खिताब खुशी से झूम उठे। वहीं, फाइनल में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम ट्रॉफी लेकर सबसे पहले बजरंगबली की शरण में पहुंचे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद में हनुमान टेकरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ ICC चेयरमैन जय शाह और कोच गौतम गंभीर भी मौजूद रहे।

हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत के बाद तीनों भगवान हनुमान के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लेते नजर आए। इस दौरान सूर्या के हाथों में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी दिखी। उनके वहां पहुंचते ही मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने टीम इंडिया के लिए जयकारे लगाए और जीत की बधाई दी।

टीम इंडिया की शानदार बल्लेबाजी

रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। न्यूजीलैंड ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी टीम इंडिया ने शुरुआत से ही शानदार परफॉर्म किया। अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में हाफ सेंचुरी जड़ी। वहीं, संजू सैमसन ने 89 रनों की जबरदस्त पारी खेली। ईशान किशन ने 54 रनों, हार्दिक ने 18 रनों और शिवम दुबे ने 26 रनों की पारी खेली। इसके साथ टीम इंडिया ने 255 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

159 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना पाई। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में महज 15 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने भी एक-एक विकेट लिए। भारत ने इस मैच को आसानी से 96 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने एक नया इतिहास रच दिया। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दादा की हां, मां की ना... अब वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैदान पर मिस्ट्री गर्ल संग रोमांटिक हुए ईशान किशन, जल्द करेंगे शादी?

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड