अपडेटेड 9 March 2026 at 08:18 IST

दादा की हां, मां की ना... अब वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैदान पर मिस्ट्री गर्ल संग रोमांटिक हुए ईशान किशन, जल्द करेंगे शादी?

Ishan Kishan news: टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैदान से ईशान किशन की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उनकी बाहों में मिस्ट्री गर्ल नजर आ रही है। वो बीते दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में आए थे।

Follow : Google News Icon  
Ishan kishan with Aditi Hundia
Ishan kishan with Aditi Hundia | Image: Social Media

Ishan Kishan with Aditi Hundia: टीम इंडिया ने तीसरी बार ICC टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारतीय टीम फिर वर्ल्ड चैंपियन बनी। खिताब जीतने के बाद सभी खिलाड़ी जश्न में डूब नजर आए। इस दौरान टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन की बाहों में मिस्ट्री गर्ल नजर आईं। दोनों मैदान में रोमांटिक होते दिखे।

ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं अदिति हुंडिया हैं। वहीं, अदिति जिनके ईशान के साथ रिश्ते पर उनके दादा ने मुहर लगा दी थी। इसके बाद दोनों की शादी की भी खूब चर्चाएं होने लगीं। बाद में ईशान की मां ने कहा था कि उनकी शादी अभी नहीं हो रही है।

ईशान की बाहों में नजर आईं अदिति

अब टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है। इसमें क्रिकेटर खुद तिरंगे में लिपटे नजर आ रहे हैं और उनकी बाहों में अदिति हुंडिया दिख रही हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीर वायरल होते ही फैंस मान रहे हैं कि उन्होंने अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया।

दादा ने शादी की कही बात, पर मां ने किया इनकार

दरअसल, बीते दिनों ईशान किशन अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी लाइमलाइट में आ गए थे। उनके दादा का एक इंटरव्यू खूब वायरल हुआ था। उन्होंने कहा था कि ईशान किशन शादी अभी तो नहीं करने वाले हैं, लेकिन करने वाले हैं। हमने उससे कहा कि हम तुम्हारी शादी तक जिंदा नहीं रहेंगे। तो ईशान ने कहा कि शादी तो करेंगे। लड़की के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने अदिति हुंडिया का ही नाम लिया। उन्होंने दावा किया कि अदिति के बारे में ईशान किशन ने उन्हें खुद बताया है।

Advertisement

वहीं, ईशान ने मां ने उनके दादा के इस बयान को उनकी एक्साइटमेंट बताया था। उन्होंने कहा था कि शादी नहीं, अभी खेल पर ध्यान देने का समय है। उसकी उम्र ही क्या हुई है कि शादी की बात की जाए। दादा जी बूढ़े हो गए हैं और बूढ़े लोगों को एक्साइटमेंट रहती ही है। सोशल मीडिया पर भी लिंकअप की खबरें आती रहती हैं। उन्होंने जो सोशल मीडिया पर देखा वही इजहार कर दिया, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं हैं।

कौन हैं अदिति हुंडिया? 

बताया जाता है कि ईशान किशन लंबे वक्त से अदिति हुंडिया को डेट कर रहे हैं। 29 साल की अदिति जयपुर की रहने वाली हैं। वो 2027 में फेमिना मिस इंडिया कंपटीशन की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। उन्होंने 2018 में मिस डीवा का ताज भी पहना था। इसके अलावा उनका एक 'लेबल अदिति हुंडिया' नाम से फैशन ब्रांड भी है। अदिति के पिता जयपुर के ही जाने-माने कारोबारी हैं, जबकि उनकी मां सोशल वर्कर हैं।

Advertisement

ईशान किशन और अदिति हुंडिया के डेटिंग रूमर्स 2019 में IPL मैच के दौरान उड़े थे। मॉडल को अक्सर मैच में चीयर करते देखा जाता रहा है। इसके अलावा दोनों कई बार साथ भी स्पॉट हो चुके हैं। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है। 

यह भी पढे़ं: सूर्या ने चूमी पिच की मिट्टी, हार्दिक ने किया भांगड़ा... वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के विनिंग सेलिब्रेशन की खास तस्वीरें

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 9 March 2026 at 08:18 IST