भारत को T20 वर्ल्ड कप दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव को लेकर कौन फैला रहा गलतफहमी, पूर्व कप्तान के पोस्ट से मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
Suryakumar Yadav: टी20 के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। सूर्या ने अपनी पोस्ट में टीम इंडिया से लेकर वैभव सूर्यवंशी का जिक्र किया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Suryakumar Yadav: विश्व विजेता और भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आयरलैंड दौरे पर खेली गई 2 मैचों की टी20 सीरीज से लेकर इंग्लैंड दौरे अब उसके बाद जिंबाम्बे दौरे से भी सूर्या बहार है।
इस बीच सूर्यकुमार यादव का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में टीम इंडिया को सपोर्ट करने से लेकर वैभव सूर्यवंशी का जिक्र किया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने एक झूठे बयान को खारिज करते हुए अपील भी की है।
सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट में क्या लिखा?
एक्स पर एक पोस्ट में, सूर्यकुमार ने भारतीय टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें उनका पूरा समर्थन मिलता रहेगा। उन्होंने पोस्ट में लिखा ‘मैं टीम के लिए बहुत खुश हूं और उन्हें हमेशा शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पता है कि लड़के अपना पूरा जोर लगा रहे हैं और मेरा पूरा समर्थन उनके साथ हमेशा रहेगा।’
आगे उन्होंने वैभव के लिए लिखा, 'वैभव के लिए एक खास संदेश-आप एक बेहद रोमांचक सफर की शुरुआत में हैं। हर पल का आनंद लीजिए और देश को गौरवान्वित महसूस कराते रहिए।'
Advertisement
झूठे बयान को खारिज करते हुए सूर्या ने क्या कहा?
सूर्या ने वायरल हो रहे झूठे बयान पर लिखा 'मैंने ऑनलाइन वायरल हो रहे एक बयान को भी देखा है, जिसे गलत तरीके से मेरे नाम से जोड़ा गया है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने ऐसा कोई बयान न तो दिया है और न ही इसकी अनुमति दी है। कृपया गलत जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे साझा करें।'
आगे उन्होंने कहा ‘भारतीय क्रिकेट और मेरे साथियों और खेल के प्रति मेरा समर्थन हमेशा उन झूठे आरोपों से कहीं अधिक प्रबल रहेगा जो मेरे नाम से जोड़े गए हैं।' हालांकि सूर्या ने यह साफ नहीं किया कि वह किस बयान के बारे में बात कर रहे हैं।
Advertisement
सूर्या का अंतरराष्ट्रीय करियर
सूर्यकुमार यादव ने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 1 टेस्ट, 37 वनडे और 113 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल खेले हैं। एक मात्र टेस्ट में उन्होंने 8 रन बनाए हैं। इसके अलावा, वनडे की 35 पारियों में उनके बल्ले से 773 रन और टी20 की 107 पारियों में बैटिंग करते हुए 3272 रन बनाए हैं।