IND VS ENG: तीसरे T20 से इस खिलाड़ी की छुट्टी, क्या वैभव सूर्यवंशी नंबर 3 पर उतरेंगे? जानें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

IND vs ENG 3rd T20: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच मंगलवार को खेला जाना है। भारत इस सीरीज में अपनी पहली जीत की तलाश में है, इसलिए प्लेइंग-11 में कई बदलाव देखने को मिल सकता है।

IND vs ENG 3rd T20 team india playing 11
IND vs ENG: तीसरे T20 में बड़े बदलाव, क्या नंबर 3 पर उतरेंगे वैभव? | Image: BCCI

IND vs ENG 3rd T20: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे हैं और वहीं भारत की टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर पहली जीत के लिए तरस रहे हैं। सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में मिली हार के बाद आज के मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में कई बदलाव देखने को मिल सकता है।

रवि बिश्नोई हो सकते हैं बाहर

तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से बाहर होने का खतरा सबसे अधिक रवि बिश्नोई पर मंडरा रहा है। गौरतलब है कि दूसरे मुकाबले में उनका प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा था। उन्होंने पिछले मैच में चार ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 60 रन खर्च किए थे। 17वे ओवर में उन्होंने कुल 29 रन खर्च किए थे।

तीसरे टी20 मुकाबले में अगर रवि बिश्नोई बाहर होते हैं, तो उनकी जगह टीम में किसे जगह मिलेगी, यह सबसे बड़ा सवाल है। ऐसे में कहा जा रहा हैं कि रवि बिश्नोई की जगह टीम में वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया जा सकता है। सूर्यांश शेडगे का भी नाम चर्चा में है।

क्या वैभव सूर्यवंशी नंबर 3 पर उतरेंगे?

बता दें कि पिछले दिनों टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया के बैटिंग कॉम्बिनेशन पर सवाल उठाए थे। उनका मानना है कि टॉप ऑडर में अधिक बाएं हाथ के बल्लेबाज बहुत अधिक रखना टीम के लिए भारी पड़ रहा है। उन्होंने संजू सैमसन की वापसी की वकालत भी थी। ऐसे में अगर संजू की वापसी होती है, तो वैभव तीन नंबर पर जा सकते हैं यह बाहर ही बैठ सकते हैं।

Advertisement

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का भारत में निधन, अफगान क्रिकेट बोर्ड ने जताया शोक; कैसा था इंटरनेशनल करियर

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड