तिरंगे का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान... कितना गिरेगा पाकिस्तान? भारतीय झंडा नहीं लगाने की चौंकाने वाली वजह आई सामने

विवाद और पाकिस्तान का तो गहरा नाता है, लेकिन इस बार पड़ोसी मुल्क ने भारतीय तिरंगे का अपमान किया है, जिसके कारण बवाल और बढ़ गया है।

Surprising reason for not hoisting Indian flag in pakistan stadium champions trophy controversy
कराची स्टेडियम में क्यों नहीं लगा भारतीय झंडा? | Image: X

Indian Flag Missing in Karachi and Lahore Stadium: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के आगाज से पहले मेजबान पाकिस्तान ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। खैर विवाद और पाकिस्तान का तो गहरा नाता है, लेकिन इस बार पड़ोसी मुल्क ने भारतीय तिरंगे का अपमान किया है, जिसके कारण बवाल और बढ़ गया है। 19 फरवरी से आईसीसी टूर्नामेंट का आगाज होना है। इससे पहले सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली जिसमें देखा गया कि कराची (Karachi) के नेशनल और लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम में टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले 8 देशों में से 7 देशों का झंडा लहरा रहा था, लेकिन भारतीय तिरंगा गायब था।

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई भारतीय फैंस का खून खौल उठा। प्रशंसकों का गुस्सा होना लाजमी है क्योंकि तिरंगे का अपमान कोई भी हिंदुस्तानी नहीं सह सकता है। बवाल मचने के बाद एक वजह सामने आई है, जिसके कारण पाकिस्तान ने लाहौर और कराची के स्टेडियम में भारतीय झंडा नहीं लगाया था।

पाकिस्तान ने किया भारतीय झंडे का अपमान

बता दें कि आईसीसी आयोजनों के दौरान प्रत्येक स्थल पर भाग लेने वाली टीमों के सभी झंडे होना आम बात है। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत से पहले, पाकिस्तान के कराची में नेशनल स्टेडियम में भारतीय ध्वज की अनुपस्थिति का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें देख सकते हैं कि भारतीय झंडे के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाली सभी टीमों के झंडे दिखाए गए हैं।

इस वजह से नहीं लगाया भारतीय झंडा?

बड़ा सवाल ये है कि पाकिस्तान ने कराची स्टेडियम में भारतीय तिरंगा क्यों नहीं लगाया? बवाल मचने के बाद पाक मीडिया के हवाले से इसके पीछे की वजह समझाते हुए कहा गया है कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सारे मुकाबले दुबई में खेलने वाली है। रोहित एंड कंपनी एक भी मैच पाकिस्तान में नहीं खेलेगी। यही वजह है कि कराची में भारतीय झंडा नहीं लगाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक दुबई के स्टेडियम में भारतीय फ्लैग लगाया जाएगा।

Advertisement

23 फरवरी को भारत-पाक की टक्कर

इस विवाद के बाद चैंपियंस ट्रॉफी का माहौल अभी से गरमा गया है। भारतीय फैंस काफी गुस्से में हैं और वो अब 23 फरवरी का इंतजार कर रहे हैं जब दुबई में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। वैसे भी भारतीय टीम 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मिली हार का बदला लेने को बेताब होगी।

इसे भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान पर सुपरमैन वाला कारनामा... एबी डिविलियर्स के वो 5 रिकॉर्ड्स, जिसे तोड़ना नामुमकिन!

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड