अपडेटेड 4 August 2024 at 22:30 IST

श्रीलंका ने दूसरे वनडे में टीम इंडिया को 32 रनों से हराया, वेंदेरसे ने 6 और असलंका ने 3 विकेट चटकाए

IND vs SL 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 32 रनों से हरा दिया है।

Follow : Google News Icon  
India vs Sri Lanka
India vs Sri Lanka | Image: AP

IND vs SL 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 32 रनों से हरा दिया है। IND vs SL 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 32 रनों से हरा दिया है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 50 ओवर में नौ विकेट पर 240 रन बनाए।

जवाब में भारतीय टीम 42.2 ओवर में सिर्फ 208 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने यह मुकाबला 32 रन से जीत लिया और सीरीज में 0-1 से बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले दो अगस्त को खेला गया पहला मुकाबला टाई हो गया था। अब भारत की नजर सीरीज ड्रा कर करने पर होगी। तीसरा मुकाबला सात अगस्त को खेला जाएगा जिसमें टीम इंडिया हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी।

क्या रहा भारतीय पारी का हाल 

आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। श्रीलंकाई गेदंबाजों के खिलाफ भारत का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की विशाल साझेदारी हुई थी। कप्तान 44 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 29 गेंदों में अपने वनडे करियर का 57वां अर्धशतक जड़ा। वहीं, गिल 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इस मैच में एक बार फिर विराट कोहली ने निराश किया। वह सिर्फ 14 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। इसके बाद मोर्चा अक्षर पटेल ने संभाला। उन्होंने 44 रनों की पारी खेली। हालांकि, 34वें ओवर में असलांका ने उन्हें आउट किया। इस मैच में शिवम दुबे ने 0, श्रेयस अय्यर ने 7, केएल राहुल ने 0, वाशिंगटन सुंदर ने 15, सिराज ने 4, अर्शदीप सिंह ने 3 और कुलदीप यादव ने नाबाद 7 रन बनाए। वहीं, श्रीलंका के लिए जेफरी वेंदेरसे ने छह और चरिथ असलांका ने तीन विकेट चटकाए।

Advertisement

ये भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर के थ्रो को देख फैंस ने पकड़ा माथा, दूसरे वनडे में श्रीलंका ने दिया 241 रनों का टारगेट | Republic Bharat

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 4 August 2024 at 22:21 IST