अपडेटेड 4 August 2024 at 18:55 IST

श्रेयस अय्यर के थ्रो को देख फैंस ने पकड़ा माथा, दूसरे वनडे में श्रीलंका ने दिया 241 रनों का टारगेट

मैच के दौरान आखिरी ओवर में श्रेयस अय्यर ने एक ऐसा थ्रो किया जिसे देख सभी की आंखे फटी की फटी रह गईं और स्टेडियम में मौजूद श्रीलंकाई फैंस ने तो सिर ही पकड़ लिया।

Follow : Google News Icon  
Shreyas Iyer Throw
Shreyas Iyer Throw | Image: X

IND vs SL 2nd ODI: भारत और श्रीलंका (India vs Srilanka) के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कोलंबो (Colambo) के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए।

मैच के दौरान आखिरी ओवर में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने एक ऐसा थ्रो किया जिसे देखकर सभी की आंखे फटी की फटी रह गईं और स्टेडियम में मौजूद श्रीलंका के फैंस ने तो सिर ही पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर के इस थ्रो का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  अय्यर के शानदार थ्रो के कारण कामिंडु मेंडिस को आउट होना पड़ा। वह 40 रन बनाकर आउट हुए।

श्रेयस अय्यर का शानदार थ्रो 

दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी ओवर करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने अर्शदीप सिंह को गेंद थमाई। ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस क्रीज पर थे। इस दौरान मेंडिस ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया। अय्यर भले कैच नहीं पकड़ पाए लेकिन उन्होंने मिड विकेट पर खड़े होकर स्ट्राइक एंड पर सटीक थ्रो किया जो सीधा स्टंप पर लगा और गिल्लियां बिखर गईं।

कामिंदु मेंडिस 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर का ये सटीक थ्रो देखकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश हुए। अब बात करें मुकाबले की तो श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 241 रनों का लक्ष्य दिया है। श्रीलंका ने अविष्का फर्नांडो और कामिंदु मेंडिस की शानदार पारियों के दम पर 50 ओवर में आठ विकेट पर 240 रन बनाए। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 10 ओवर में 30 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने दो विकेट झटके। वहीं, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

Advertisement

श्रीलंका ने भारत को दिया 241 रनों का टारगेट  

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन मोहम्मद सिराज ने पहली ही गेंद पर पाथुम निसांका को आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। श्रीलंका को हालांकि अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने संभाला जिन्होंने दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। हालांकि, भारतीय गेंदबाज बीच के ओवरों में विकेट लेने में सफल रहे। अंत में दुनिथ वेलालागे और कामिंदु मेंडिस ने अच्छी पारी खेल श्रीलंका को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। 

ये भी पढ़ें- 'भारत सेमीफाइनल जा रहा है...'बस इतना बोल फूट-फूटकर रोने लगे कमेंटेटर, VIDEO देख हर भारतीय होगा भावुक | Republic Bharat 

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 4 August 2024 at 18:55 IST