IND vs SL 2nd Test: भारत के नाम रहा पहला दिन, पडिक्कल का शतक, गिल-जडेजा भी चमके

IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच जारी दूसरे टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा। देवदत्त पडिक्कल ने लगातार दो मैचों में दो शतक जड़े। वहीं, गिल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।

Sri Lanka vs India 2nd Test Score
भारत के नाम रहा पहला दिन, पडिक्कल का शतक, गिल-जडेजा भी चमके | Image: BCCI

IND vs SL 2nd Test: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया।

दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 85 ओवर में 5 विकेट पर 300 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 07 रन पर और सारांश जैन 04 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे। इससे पहले टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम रहा, खासकर देवदत्त पडिक्कल के लिए सबसे यादगार दिन में से एक रहा। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के करण रिटायर्ड हर्ट गए।

दूसरे टेस्ट में भी पडिक्कल का धमाका

इससे पहले नंबर तीन पर उतरे देवदत्त पडिक्कल ने ऐतिहासिक शतक लगाया। उन्होंने 193 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 117 रनों की शानदार पारी खेली। इस बीच उन्होंने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। वहीं, पहले टेस्ट की पहली पारी में पडिक्कल 167 रनों की शानदार पारी खेली थी।

कप्तान गिल और जडेजा भी चमके

पहले टेस्ट की दोनों पारियों में फ्लॉप रहे टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट में शानदार 50 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके लगाए। देवदत्त पडिक्कल और गिल के बीच 120 रनों की पार्ट्नर्शिप रही। वहीं, स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 83 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली।

Advertisement

ऋषभ पंत हुए चोटिल

देवदत्त पडिक्कल के शानदार शतक के बीच दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई, जब विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत तीसरे सेशन में चोट लगी। चोट की वजह से पंत को 03 रन पर रिटायर हर्ट होकर वापस लौटना पड़ा। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 45 रन और केएल राहुल ने 18 रनों की पारी खेली।

ये भी पढ़ें: IND vs SL Test: देवदत्त पडिक्कल का फिर गरजा बल्ला, दूसरे टेस्ट में भी ठोका शतक, रच दिया इतिहास
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड