IND vs SL Test: श्रीलंका में गरजा पडिक्कल का बल्ला, केएल राहुल भी चमके; पहले दिन भारत की पकड़ मजबूत

IND vs SL 1st Test: भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां पहले दिन टीम इंडिया ने टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। टेस्ट मैच का पहला दिन देवदत्त पडिक्कल के नाम रहा है, जिन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली।

Sri Lanka vs India 1st Test Galle Devdutt Padikkal Shubman Gill 1st day score
IND vs SL: पडिक्कल-राहुल का धमाल, श्रीलंका पर पहले दिन भारत का कब्जा | Image: BCCI

IND vs SL 1st Test: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन भारत ने नाम रहा है, जहां स्टम्प तक टीम इंडिया ने पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए। स्टम्प तक देवदत्त पडिक्कल नाबाद 131 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बारिश की वजह से पहले दिन के खेल में 73 ओवरों का खेल हो पाया।

श्रीलंका में गरजा पडिक्कल का बल्ला

पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम नंबर-3 बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने बखूबी किया। देवदत्त पडिक्कल ने 178 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 131 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का लगाया। इसी के साथ पडिक्कलने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक भी लगाया।

केएल राहुल भी चमके

केएल राहुल ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी टीम को संभालते हुए शानदार 77 रन बनाए। 77 रनों की पारी के दौरान राहुल ने 9 चौके और 1 छक्का लगाया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 47 का रहा। केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर की 21वीं फिफ्टी लगाई। हालांकि, बाद में केएल राहुल रिटायर्ड हर्ट हो गए।

WTC की नजर से महत्वपूर्ण सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की नजर से भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है। अगर भारत दो टेस्ट मैचों की सीरीज जीत जाती है, तो उसकी एंट्री टॉप-4 में हो जाएगी। WTC अंक तालिका में टीम इंडिया पांचवें स्थान पर और श्रीलंका छठे स्थान पर है। ऐसे में ये टेस्ट सीरीज श्रीलंका के लिए भी महत्वपूर्ण है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका में चमके देवदत्त पडिक्कल... जड़ा करियर का पहला टेस्ट शतक, सौरव गांगुली के खास क्लब में मारी एंट्री
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड