IND vs SL: श्रीलंका में चमके देवदत्त पडिक्कल... जड़ा करियर का पहला टेस्ट शतक, सौरव गांगुली के खास क्लब में मारी एंट्री
IND vs SL 1st Test: भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां देवदत्त पडिक्कल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़कर सौरव गांगुली के खास क्लब में एंट्री मार ली है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs SL 1st Test: भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहले दिन 15 अगस्त को भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़कर एक नया इतिहास रच दिया। पहले टेस्ट मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल 9 चौके और एक छक्के की मदद से 134 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। पडिक्कल शतक जड़ते ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के एक खास क्लब में एंट्री मार ली है।
पडिक्कल ने जड़ा टेस्ट करियर का पहला शतक
टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने अपने करियर का पहला शतक जड़ते ही एक खास कारनामा कर दिया। पडिक्कल नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट शतक बनाने वाले दूसरे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। सौरव गांगुली ने साल 2002 में दिल्ली में जिम्बाब्वे के खिलाफ 136 रन बनाए थे।
केएल राहुल भी चमके
देवदत्त पडिक्कल के अलावा, केएल राहुल ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी टीम को संभालते हुए शानदार 77 रन बनाए। 77 रनों की पारी के दौरान राहुल ने 9 चौके और 1 छक्का लगाया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 47 का रहा। केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर की 21वीं फिफ्टी लगाई।हालांकि, बाद में हो रिटायर्ड हर्ट हो गए।
जायसवाल और गिल सस्ते में आउट
वहीं, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल महज 32 रन बनाकर रनआउट हो गए। जायसवाल के अलावा, टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल भी कुछ खास नहीं कर पाए। गिल महज 16 रन बनाकर आउट हो गए।