T20 World Cup: कीवियों को रचना होगा इतिहास, फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका को देनी होगी मात, जानें कब और कहां देखें मैच

T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 04 मार्च 2026 को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें अभी तक टी20 विश्व कप ट्रॉफी नहीं जीती हैं।

Follow : Google News Icon  
south Africa vs new Zealand semi final t20 world cup 2026
टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल | Image: Social Media

South Africa vs New Zealand Semi Final T20 World Cup 2026: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में बुधवार, 04 मार्च को खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। 

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है, क्योंकि यह पहली बार है जब ये टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। वहीं, दोनों ने अभी तक कोई टी20 विश्व कप ट्रॉफी नहीं जीती हैं, जिससे यह मुकाबला बेहद रोमांचक और हाई-वोल्टेज होने की उम्मीद है। ऐसे में आइए जानते हैं फैंस इस अहम मुकाबले को कब, कैसे और कहां फ्री में पूरा लाइव एक्शन देख सकते हैं।

SA vs NZ सेमीफाइनल मैच कितने बजे से खेला जाएगा?

टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू हो जाएगा। हालांकि, इस अहम मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा। आपको बता दें कि दोनों ने अभी तक कोई टी20 विश्व कप ट्रॉफी नहीं जीती हैं।

SA vs NZ सेमीफाइनल मैच कहां देखें?

टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, जियो हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर भी इस मैच का लाइव एक्शन फ्री में देख सकते हैं, अगर आपके पास सब्सक्रिप्शन है।

Advertisement

कीवियों को रचना होगा इतिहास

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में साल 2007 से लेकर 2026 तक दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं और 5 मैचों में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जीत दर्ज की है। ऐसे में अगर कीवियों को फाइनल में पहुंचना है, तो टीम को इतिहास रचना होगा।

ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को दिया 196 रनों का लक्ष्य, दर्ज हुआ भारत के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड