अपडेटेड 1 March 2026 at 21:22 IST

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को दिया 196 रनों का लक्ष्य, दर्ज हुआ भारत के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 का मुकाबला कोलकाता में खेला जा रहा है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने भारत को 196 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में भारत के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Follow : Google News Icon  
India vs West Indies T20 World Cup 2026 Super 8 match dropped 13 catches
दर्ज हुआ भारत के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड | Image: X/@cricbuzz

India vs West Indies: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस खेला जा रहा है। इस अहम मैच में भारत के कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। अब इस मैच को भारत को जीतने के लिए 20 ओवर में 196 रन बनाने होंगे। इस बीच भारत के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक कैच छोड़ने वाली टीम इंडिया का नाम सबसे टॉप पर है।

वर्ल्ड कप में भारत ने छोड़े 13 कैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम इंडिया के लिए फील्डिंग के लिहाज से पूरी तरह से ठीक नहीं रहा। इस पूरे विश्व कप में भारत ने सबसे अधिक कैच छोड़े हैं। जी हां, टीम इंडिया ने लीग मैच से लेकर सुपर 8 मुकाबले तब एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 13 कैच छोड़ चुकी है। 13 कैच छोड़कर भारत ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

अभिषेक ने छोड़े दो कैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 का मुकाबला कोलकाता में खेला गया जा रहा है। इससे पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज के कई बल्लेबाजों का आसान-आसान कैच छूटे। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 2 कैच छोड़े। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने बुमराह की गेंद पर रोस्टन चेज का आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद अभिषेक ने जेसन होल्डर का भी कैच छोड़ दिया। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के लिए खतरे की घंटी! टीम इंडिया का गढ़ रहा ईडन गार्डेंस, विंडीज के खिलाफ कोलकाता में भारत का रिकॉर्ड कैसा?  
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 1 March 2026 at 21:22 IST