IND vs WI: वेस्टइंडीज के लिए खतरे की घंटी! टीम इंडिया का गढ़ रहा ईडन गार्डेंस, विंडीज के खिलाफ कोलकाता में भारत का रिकॉर्ड कैसा?  

T20 World Cup 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 का आखिरी मैच कोलकाता में खेला जाएगा। इस मैच को जो जीतेगा वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। भारत 15 साल से कोलकाता में कोई टी20 मैच नहीं हारा है।

Follow : Google News Icon  
india vs west indies team india record at eden gardens kolkata t20 match check head to head
विंडीज के खिलाफ कोलकाता में भारत का रिकॉर्ड कैसा? | Image: Social media

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड का 2026 में सुपर 8 का आखिरी और अहम मुकाबला भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। इस रोमांचक और अहम मुकाबले को इन दोनों टीमों के लिए वर्चुअल क्वार्टरफाइनल भी कहा जा रहा है। 

सुपर 8 के इस आखिरी मैच को जो टीम जीतेगी, वो सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और हराने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा। टीम इंडिया के लिए राहत की बात यह है कि कोलकाता में टी20 में उसका रिकॉर्ड बेहद ही शानदार है, क्योंकि भारत 2016 से कोलकाता में कोई भी मैच नहीं हरा है। भारत यहां वेस्टइंडीज को चार बार पटखनी दे चुका है।

ईडन गार्डेंस में भारत का शानदार रिकॉर्ड

कोलकाता के ईडन गार्डन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारत साल 2016 से कोलकाता में कोई भी मैच नहीं हारा है। टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि इस ग्राउंड पर वेस्टइंडीज के खिलाफ कभी कोई गेम नहीं हारी है। भारत कोलकाता में 2011 से अभी तक आठ टी20 मैच खेला है और सिर्फ एक में हार का सामना करना पड़ा है। 2011 में यहां इंग्लैंड से भारत को हार सामना करना पड़ा था।

ईडन गार्डन्स में IND vs WI का रिकॉर्ड कैसा?

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए राहत की बात यह है कि वेस्टइंडीज का ईडन ईडन गार्डन्स में रिकॉर्ड बेहद ही खराब रहा है। विंडीज ने यहां कुल सात टी20 मुकाबले खेले हैं और सिर्फ तीन में जीत मिली है। दिलचस्प बात यह है कि जिस चार मैचों में वेस्टइंडीज टीम को हार का सामना करना पड़ा है, उसे भारत के खिलाफ ही मिली है। यानी भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में चार टी20 मुकाबले खेले गए हैं और चारों मैच भारत के नाम रहा है।

Advertisement

शानदार फॉर्म में टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया शानदार फॉर्म में चल रही है। हालांकि, सुपर 8 मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका से हार का समाना करना पड़ा था, लेकिन उसके बाद जिंबाम्बे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन रहा था। अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या ने अर्धशतक भी लगाया था। वहीं, संजू सैमसन से लेकर कप्तान सूर्यकुमार, तिलक वर्मा और ईशान किशन ने भी मैच में शानदार प्रदर्शन किया था।

ये भी पढ़ें: IND vs WI : आर-पार की लड़ाई में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, रिंकू सिंह का खेलना मुश्किल? भारत की संभावित प्लेइंग 11
 

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड